सेक्स CD पर बोले हार्दिक पटेल, मैं नामर्द नहीं हूं
Recommended Video

अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की तथाकथित सेक्स सीडी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीडी आने के बाद हार्दिक पटेल लगातार बीजेपी पर जवाबी हमले कर रहे हैं। हार्दिक ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि 'मैं मर्द हूं, नपुंसक नहीं, जो करना होगा सीना ठोक कर करूंगा।'

हार्दिक ने इसे गंदी राजनीति करार देते हुए कहा, 'जो सेक्स सीडी सामने आई है, वह फेक है। यह वीडियो फर्जी है और बीजेपी की गंदी पॉलिटिक्स का हिस्सा है। बीजेपी ने मेरी निजी जिंदगी पर निशाना साधा है। बीजेपी में इस तरह का कारनामा करने वाले कई लोग हैं, अब मैं भी उनकी सीडी लेकर आऊंगा।'
हार्दिक ने ट्विटर पर भी भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम कर लो कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, लेकिन गुजरात की महिलाओं का अपमान किया जा रहा हैं। इसके बाद हार्दिक पटेल ने एक और ट्वीट कर कहा, 'जिसको जो करना है कर ले, पीछे हटने वाला नहीं हूं। जम के लड़ने वाला हूं। 23 साल का हार्दिक अब बड़ा हो रहा है। मुझे बदनाम करने में करोड़ों का खर्च किया जाता हैं।'
सोमवार को सोशल मीडिया और चैनलों पर दिखाए जा रहे एक वीडियो में दावा किया गया था कि होटल के कमरे में दिख रहा शख्स हार्दिक पटेल है। इस वीडियो को मई 2016 में बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications