हरदीप सिंह पुरी बोले- एयर इंडिया का निजीकरण करना ही होगा
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एयर इंडिया के निजीकरण को लेकर बयान दिया है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वे पहले भी कह चुके हैं, हमारे पास कोई विकल्प नहीं है और एयर इंडिया का निजीकरण करना ही होगा। बता दें कि एयर इंडिया की खस्ता हालत को देखते हुए सरकार इसका निजीकरण करने को लेकर प्रयास कर रही है।
Recommended Video

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम किसी समयसीमा के गुलाम या शिकार नहीं बनते, हम इसे गंभीरता से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द एयर इंडिया के निजीकरण की कोशिश कर रहे हैं। हरदीप सिंह पुरी ने इसको लेकर कहा कि कुछ समय से एयर इंडिया का कर्ज बढ़ता जा रहा है, जिसे अब जारी नहीं रखा जा सकता है। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक, अगर अगले 6 महीने यानी जून 2020 तक कोई खरीदार आगे नहीं आया तो एयर इंडिया का हश्र भी जेट एयरवेज जैसा हो सकता है।
केंद्र सरकार एयर इंडिया में अपनी सौ फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इस बारे में संसद में जानकारी दी थी। एयर इंडिया को लेकर लोकसभा में पूछ गए एक सवाल के जवाब में नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि एआईएसएएम ने एयर इंडिया में भारत सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के बंद होने के डर के बीच ग्रुप बुकिंग पर भी असर पड़ा है।
सरकार अपनी सौ फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी, ताकि एविएशन सेक्टर में सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष 2018-19 में एयर इंडिया का का घाटा 8,556.35 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। एयर इंडिया की खस्ता हालत को सुधारने और एविएशन सेक्टर को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए क हा कि एयर इंडिया पर 58,000 करोड़ रुपए का कर्ज का बोझ है। तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी मुद्रा के नुकसान के कारण एयर इंडिया पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications