'भारत जहां से तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदेगा', रूस से तेल खरीद पर बोले हरदीप पुरी
'भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए, ये किसी ने हमें नहीं कहा', हरदीप सिंह पुरी का अमेरिका में बड़ा बयान
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत को रूस से तेल (पेट्रोल-डीजल) नहीं खरीदना चाहिए, ये हमें किसी ने नहीं कहा है। किसी ने हमें ये नहीं बताया है कि रूस से तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए। अमेरिकी ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद वाशिंगटन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ''भारत सरकार का अपने नागरिकों को ऊर्जा प्रदान करना नैतिक कर्तव्य है। भारत जहां से भी तेल खरीदना चाहता है, वहां से तेल खरीदना जारी रखेगा।''

'जहां से आपको ऊर्जा मिलेगी, वहां से आप खरीदेंगे: हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ''अगर आप अपनी नीति के बारे में स्पष्ट हैं, जिसका साफ मतलब है कि आप ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा सामर्थ्य में विश्वास करते हैं, तो आपको जहां से ऊर्जा मिलेगी, आप उन सोर्स के जरिए ऊर्जा जरूर खरीदेंगे। भारत भी वही कर रहा है।''
केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी ने कहा, ''पेट्रोल और डीजल के मामले में, अगर अमेरिका में 43-46% की वृद्धि होती है, तो भारत में हम कीमतों में केवल 2% या उससे अधिक की वृद्धि की अनुमति देते हैं। वहीं गैस की बात करे तो वैश्विक बेंचमार्क 260-280% तक बढ़ गए हैं लेकिन भारत में गैस की कीमतों में वृद्धि को नियंत्रित करने की हमारी क्षमता लगभग 70% है।''
Recommended Video

'भारत जहां कहीं से भी तेल खरीदेगा...'
यूक्रेन जंग के बीच रूस से तेल खरीदने पर भारत सरकार के रुख को दोहराते हुए मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "भारत जहां कहीं से भी तेल खरीदेगा, उसका सीधा सा कारण है कि इस तरह की चर्चा को भारत की उपभोक्ता आबादी तक नहीं ले जाया जा सकता है।" हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ''क्या मुझे किसी ने रूस से तेल खरीदना बंद करने के लिए कहा है? इसका उत्तर साफ है।"

'पीएम मोदी ने कहा- जो देश के अच्छा हो वो कीजिए...'
बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कई बार बताया है कि रूस से तेल खरीदना जारी रखने के भारत के फैसले के पीछे क्या कारण है। हाल ही में, जयशंकर ने कहा कि इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह थी कि विदेश मंत्रालय और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को वही करना चाहिए, जो देश के लिए सबसे अच्छा हो।
जयशंकर ने कहा था, "रूस-यूक्रेन जंग की वजह से, पेट्रोल की कीमतें दोगुनी हो गईं। हमारे पास तेल खरीदने का दबाव था, लेकिन पीएम मोदी और सरकार का विचार था कि हमें वही करना है जो हमारे देश के लिए सबसे अच्छा है।"
-
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications