क्रिकेटर हरभजन के घर आया नन्‍हा मेहमान, पत्‍नी गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्‍म

क्रिकेटर हरभजन के घर आया नन्‍हा मेहमान, पत्‍नी गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्‍म

नई दिल्‍ली, 10 जुलाई। क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर में दोबारा किलकारियां गूंजी हैं। उनकी एक्‍ट्रेस पत्‍नी गीता बसरा दोबारा मां बनी हैं। शनिवार को हरभजन की पत्‍नी गीता बसरा ने एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया हैं। इसकी जानकारी क्रिकेटर हरभजन ने खुद अपने ट्वीट कर दी है।

हरभजन ने ट्वीट कर दी ये खुशखबरी

हरभजन ने ट्वीट कर दी ये खुशखबरी

बता दें हरभजन और बसरा की पहले से एक बेटी है जिसका नाम हिनाया हैं उसका जन्‍म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। हरभजन बेटे के जन्‍म के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने जो ट्वीट किया उसमें एक प्‍यारा से मैसेज के साथ नीले रंग के बच्‍चे के ऊनी जुराबे हैं। इसके साथ उन्‍होंने लिखा बेटे का आर्शीवाद प्राप्‍त हुआ। इसके आगे उन्‍होंने पंजाबी में ईश्‍वर को धन्‍यवाद देते हुए लिखा सुकर आ तारा मालका। इसके साथ हरभजन ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी पोस्‍ट किया है।

2015 में हुई थी हरभजन और बसरा की शादी

2015 में हुई थी हरभजन और बसरा की शादी

बता दें हरभजन और गीता बसरा की शादी 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी हुई थी। उनकी शादी में किक्रेट और सिनेमा जगत से कई जानी- मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। हरभजन ने अपने ट्वीटर पर अपनी पर्सनल जानकारी में सबसे पहले लिखा है बेटी का प्राउड फादर, इसके बाद किक्रेटर लिखा है।

हरभजन ने ट्वीट इंट्रो में सबसे पहले मेंशन की है ये पहचान

हरभजन ने ट्वीट इंट्रो में सबसे पहले मेंशन की है ये पहचान

हरभजन ने अपने ट्वीटर पर अपनी पर्सनल जानकारी में सबसे पहले लिखा है बेटी का प्राउड फादर, इसके बाद किक्रेटर लिखा है।अब दोबारा पिता बनने पर हरभजन ने ट्वीटर पर ये जानकारी शेयर करते हुए एक प्‍यारा सा मैसेज भी ड्राप किया हैं।

बेटे के जन्‍म पर हरभजन सिंह ने लिखा ये प्‍यार सा मैसेज

हरभजन ने ट्वीट पर लिखा हमारे लिए एक नया छोटा सा हाथ, हमें थामने के लिए, उसका प्यार भव्य है, सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और मीठा। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारा जीवन पूरा है। हम एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं। इसके साथ उन्‍होंने जानकारी दी गीता और बेबी दोनों ठीक हैं।'' हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+