PM मोदी की अपील के बाद राहुल गांधी और प्रियंका ने भी बदली अपनी DP, नेहरू जी फोटो की शेयर
नई दिल्ली, 03 अगस्त: भारत की आजादी को 15 अगस्त को 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में इस पल को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत कई आयोजन हो रहे हैं। इसी के साथ पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान जारी है। हाल ही में 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा था कि वो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे की फोटो लगाए, जिसके बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रोफाइल फोटो बदल दी है।
Recommended Video

दरअसल, राहुल गांधी अपनी प्रोफाइल ऐसे वक्त में बदली है, जब सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाल किले से इंडिया गेट होते हुए संसद भवन तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में विपक्ष की ओर से किसी ने भी हिस्सा नहीं लिया। वहीं अब बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि देश की शान है, हमारा तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।
गांधी की नई ट्विटर प्रोफाइल फोटो में भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेते हुए देखा जा सकता है।
वहीं राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नहेरू जी की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।' वहीं इसी फोटो का कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बीजेपी पर पलटवार करने के लिए इस्तेमाल किया है।
आपको बता दें कि "हर घर तिरंगा" अभियान के हिस्से के रूप में पीएम मोदी ने लोगों से 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में राष्ट्रीय ध्वज को अपनी प्रोफाइल फोटो के रूप में उपयोग करने के लिए कहा है, जिसका काफी ज्यादा असर देखा जा सकता है। बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के अलावा देश के लोग इस अभियान में बढ़चढ़ हिस्सा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications