Ayodhya Verdict पर बोलीं फराह खान अली, कहा-अब मंदिर बन जाएगा...

नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, 5 जजों की संविधान पीठ ने सुबह 10:30 बजे सर्वसम्मति से अपना फैसला दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला विराजमान को दी जाए, मंदिर निर्माण के लिए 3 महीने में ट्रस्ट बने और इसकी योजना तैयार की जाए। चीफ जस्टिस ने मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन दिए जाने की बात कही है।

 बोलीं फराह खान अली, कहा-अब मंदिर बन जाएगा...

इस ऐतिहासिक फैसले के बाद चारों ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर भी जारी हो गया है, इसी क्रम में बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने भी हाल ही में अयोध्या मामले पर आए फैसले को लेकर मशहूर बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, अयोध्या मामले पर आए फैसले से खुश हूं, आशा है कि अब मंदिर बन जाएगा और हम राजनीति से हटकर जनता पर ध्यान दे सकेंगे और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा सकेंगे, धार्मिक राजनीति कम होगी और आर्थिक नीतिया बढ़ेंगी जो बड़े पैमाने पर राष्ट्र को फायदा पहुंचाएंगी, जय हिंद।

देश में हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

मालूम हो कि शुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की और से इस बारे में जानकारी दी गई थी। उसके बाद से देश में हलचल बढ़ गई थी। सभी राज्यों में पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गई है। उप्र में स्कूल-कॉलेज सोमवार तक के लिए बंद किए गए हैं, वहीं मध्यप्रदेश व दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+