Republic Day: देश मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, PM मोदी -राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी बधाई
नई दिल्ली, 26 जनवरी। संपूर्ण राष्ट्र आज 73वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करेगा। ये दिन केवल एक पर्व नहीं बल्कि हमारे लिए ये हमारी पहचान का प्रतीक है। इस दिन देश को पूर्ण स्वराज का दर्जा हासिल हुआ था। इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! Wishing you all a happy Republic Day. Jai Hind!

Recommended Video
तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि 73वें #गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है। हमारे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Tweet किया है कि #गणतंत्रदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है आइए, हम 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों। जय हिंद!
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूँ। आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
जय हिन्द!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि 1950 में गणतंत्र दिवस पर हमारे देश ने विश्वास के साथ सही दिशा में पहला क़दम बढ़ाया था। सत्य और समानता के उस पहले क़दम को नमन।गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ।जय हिंद!












Click it and Unblock the Notifications