रोमांटिक अंदाज में पति संग सोनम कपूर ने मनाया न्यू ईयर, लिपलॉक का Video हुआ Viral
नई दिल्ली। नए साल 2020 का आगाज हो चुका है, हर किसी ने अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री और ब्यूटी आईकॉन सोनम कपूर ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नए साल का जश्न मनाया है, सोनम इस वक्त इटली में हैं और उन्होंने वहां से पुराने साल को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है।
सोनम का लिपलॉक का वीडियो हुआ Viral
जिसमें वो अपने पति आनंद आहूजा संग लिपलॉक करती नजर आ रही हैं, ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लिपलॉक वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- पिछला दशक सबसे शानदार रहा, मैंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया, कई शानदार लोग मिले जो जीवनभर के लिए दोस्त बन गए, मैंने बहन रिया कपूर के साथ तीन फिल्में बनाई, जिससे ये साबित हुआ कि हम दो बहनें अच्छी पार्टनर हैं।

सोनम ने कही दिल की बात....
सोनम ने आगे लिखा कि मैं अपने सोलमेट से मिली, हमने शादी की और अपना घर बनाया, इस पूरे वक्त ने मुझे ये सिखाया है कि जीवन के कई रास्ते हैं और केवल एक रास्ता है जिसे हमें सही इरादों के साथ पूरा करना चाहिए, सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया।

क्लोथिंग कंपनी 'भाने' के सीईओ हैं आनंद आहूजा
गौरतलब है कि सोनम के पति आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजमेन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, वो क्लोथिंग कंपनी 'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर है। आनंद ने अमेरिकन एंबेसी स्कूल से पढ़ाई पूरी की है । इसके बाद Wharton School of the University से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है, इसके बाद आनंद अपना फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट' संभालने के लिए भारत आ गए ।
आनंद संग 4 साल डेटिंग की थी सोनम कपूर ने
साल 2014 में सोनम और आनंद की मुलाकात हुई थी । एक महीने बाद ही आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था । चार साल डेटिंग करने के बाद अब दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंचा और आज दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications