Happy Mothers Day 2025: 'भगवान नजर आता है, जब देखें तेरी सूरत', मां को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
Happy Mothers Day: हर साल मई माह के दूसरे रविवार को 'मदर्स डे' मनाया जाता है, कहा जाता है कि भगवान हर जगह पहुंच नहीं सकते इसलिए उसने मां को बना दिया। गीतकार मनोज मुंतशिर की भाषा में कहा जाए तो मां को बनाकर भगवान बेरोजगार हो गया क्योंकि मोहब्बत, हिफाज़त और बरकत का काम जो अब तक खुदा करता था, वो अब मां करने लग गई। मां का प्रेम अनमोल होता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
मां तो अक्सर अपने बच्चों का माथा चूमकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर देती हैं लेकिन हम कभी भी अपनी मांओं को 'थैंक्स' नहीं कह पाते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा है तो बिल्कुल देर ना करें, आज से बेहतर दिन आपको अपनी मां को शुक्रिया कहने का नहीं मिलेगा।

अपनी मां को 'मदर्स डे' की शुभकामनाएं दें
यहां हम आपके लिए लाए हैं प्रेम भरे संदेश, जिनके जरिए आप अपनी मां को 'मदर्स डे' की शुभकामनाएं दे सकते हैं और इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
'मदर्स डे' की शुभकामनाएं (Happy Mothers Day)
- ममता की मंदिर की है, तू सबसे प्यारी मूरत, भगवान नजर आता है, जब देखें तेरी सूरत, हैप्पी मदर्स डे।
- मां के जैसा ना कोई था, ना है और ना ही होगा, हैप्पी मदर्स डे।
- तू ही तो जन्नत मेरी, तू ही दिल का सुकून....हैप्पी मदर्स डे।
- मां से प्यारा ना कोई है और ना ही कोई होगा, हैप्पी मदर्स डे।
- तेरा साथ है तो, मुझे क्या कमी है... मातृ दिवस की शुभकामनाएं।
- दुनिया का सबसे धनवान इंसान वो है, जिसके पास मां है, मातृ दिवस की शुभकामनाएं।
- मां से ही अस्तित्व और मां से ही पहचान, हैप्पी वाला मदर्स डे, मेरी प्यारी मॉम।
'मदर्स डे' पर भेजें ये SMS (Happy Mothers Day)
- तुम्हारी ही अंश हू मैं... तुमसे ही पहचान है, हैप्पी मदर्स डे।
- जिसके पास मां का आशीर्वाद होता है, वह कभी हार नहीं सकता। मातृ दिवस की शुभकामनाएं।
- मेरी मां बेस्ट हैं...आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हैप्पी मदर्स डे!
- मां के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है, तुम हो तो मैं हूं.... लव यू मॉम, मातृ दिवस की शुभकामनाएं।
- आपका प्यार और आशीष हमेशा यूं यू बना रहे, मातृ दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
- आपने मेरे जीवन को आकार दिया है, मेरी हर खुशी में आपकी परछाई होती है। प्यारा वाला 'मदर्स डे'।
खास बातें (Happy Mothers Day)
Mothers Day हमें ये याद दिलाता है कि मां का सम्मान केवल एक दिन नहीं, हर दिन किया जाना चाहिए। फिर भी, यह दिन खास इसलिए है क्योंकि हम इस दिन अपने प्यार, आभार और कृतज्ञता को शब्दों और भावनाओं के माध्यम से व्यक्त करते हैं, मां को सम्मान देना ही उनके प्रति सबसे बड़ा गिफ्ट है क्योंकि मां से ही हमारा अस्तित्व है।












Click it and Unblock the Notifications