Happy Holi: 'खुशियों का यह रंगोत्सव आप ...', पीएम मोदी और अमित शाह ने दी देशवासियों को होली की बधाई
Happy Holi: होली का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर रंग बरस रहे हैं। इस पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई दी है और सभी के स्वस्थ रहने और खुशी की कामना की है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ट्वीट किया है कि 'सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।'
सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में…
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 25, 2024
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि - 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।'
देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2024
तो वहीं अमित शाह ने Tweet किया है कि 'सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।'
सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने। pic.twitter.com/K6hZQLXCAG
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 25, 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है- 'होली के पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ। रंगो का यह त्योहार आपके जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। Happy Holi!'
होली के पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ। रंगो का यह त्योहार आपके जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। Happy Holi!
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) March 25, 2024
कांग्रेस पार्टी की ओर से भी देशवासियों को होली की बधाई दी गई है।
आप सभी को होली की शुभकामनाएं 🙏 pic.twitter.com/x0CPOHnxZi
— Congress (@INCIndia) March 25, 2024
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी गई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन खुशियों के विविध रंगों से परिपूर्ण हो, समाज सुख, शांति और सद्भावना के आत्मीय रंगों से सराबोर हो, यही कामना है।
रंग, उमंग, प्रेम, उल्लास और सामाजिक समरसता के महापर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 24, 2024
आप सभी का जीवन खुशियों के विविध रंगों से परिपूर्ण हो, समाज सुख, शांति और सद्भावना के आत्मीय रंगों से सराबोर हो, यही कामना है। pic.twitter.com/dtE4EdJsYq












Click it and Unblock the Notifications