Happy Gandhi Jayanti 2025: 'साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल', अपनों के भेजें खास संदेश
Happy Gandhi Jayanti 2025: आज गांधी जयंती है, महात्मा गांधी, जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, आधुनिक भारत के इतिहास में एक ऐसे अद्वितीय व्यक्तित्व के रूप में प्रसिद्ध हैं जिन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। वे न केवल एक राजनीतिक नेता थे, बल्कि एक दार्शनिक, समाज सुधारक और मानवता के सच्चे सेवक भी थे।
पूरा देश उन्हें बापू कहता है, महात्मा गांधी किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं बल्कि एक विचार और सोच का नाम है। उन्होंने लोगों को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया, उनके बताए मार्ग पर चलकर इंसान बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना आसानी से कर सकता है।

आज का दिन काफी पावन है, इस दिन को आप भी खास बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए। यहां हम आपके लिए लाए हैं दिल छू लेने वाले संदेश , जो आप अपनों को भेज सकते हैं।
महात्मा गांधी जयंती पर शुभकामनाएं (Gandhi Jayanti 2025)
- सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर ही हम समाज में सच्चा बदलाव ला सकते हैं। महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहें। उनकी जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम।
- गांधी जी के विचारों को अपनाकर हम एक बेहतर भारत का निर्माण कर सकते हैं। महात्मा गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- अहिंसा परमो धर्मः।' गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
- 'स्वच्छ भारत, सशक्त भारत', गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
महात्मा गांधी जयंती के लिए SMS संदेश (Gandhi Jayanti 2025)
- सत्य और अहिंसा की राह अपनाएं, गांधी जी के आदर्शों को अपनाएं। जय गांधी!
- महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन, और उनके जीवन से प्रेरणा लें।
- राष्ट्रपिता गांधी जी के सिद्धांत हमें सदा मार्गदर्शन दें। 2 अक्टूबर की शुभकामनाएं।
- गांधी जी की तरह सोचें, उनके विचारों को अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं।
महात्मा गांधी जयंती भेजें खास संदेश (Gandhi Jayanti 2025)
- 'दे दी हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल', गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
- 'सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने का साधन', गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
- 'गांधी एक वचन और विचारधारा है',हैप्पी गांधी जयंती ।
- 'वाह रे फकीर, तुमने कैसी करामात दिखाई',हैप्पी गांधी जयंती ।
- 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान',हैप्पी गांधी जयंती ।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications