Happy Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के इस खास दिन पर दोस्तों को इन खूबसूरत कोट्स के साथ दें बधाई

Happy Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के इस खास दिन पर दोस्तों को इन खूबसूरत कोट्स के साथ दें बधाई

नई दिल्ली, 1 अगस्त: आज फ्रेंडशिप डे है, यानी एक ऐसा दिन जो दोस्तों को डेडिकेटेड होता है। भारत में हर साल फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाते हैं। इस साल 2021 में फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त को मनाया जा रहा है। कहते हैं बिना दोस्त जिंदगी अधूरी है। दुनिया के तमाम रिश्ते ऊपर वाला बनाता है लेकिन दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है, जिसे हम खुद बनाते हैं। दुख-सुख हर वक्त हमें अपने दोस्तों की जरूरत होती है। ऐसे में इस खास दिन पर अपने दोस्तों को स्पेशल फील करवाना मत भूलिए। इस दिन अपने दोस्तों को याद दिलाइए कि आपके जीन में उनकी क्या अहमियत है। फ्रेंडशिप डे की दोस्तों को बधाई आप इन खूबसूरत कोट्स के साथ भी दे सकते हैं।

Recommended Video

    Friendship Day 1 August 2021: क्यों मनाते हैं ये दिन, क्या है इसका इतिहास? | वनइंडिया हिंदी
    Happy Friendship Day

    1. दोस्ती में ना कोई वार, ना कोई दिन होता है, ये तो एहसास है, जिसमें बस यार होता है, हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    2. दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता, और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता, हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    3. कोई इतना चाहे तो बताना, कोई इतने नाज तुम्‍हारे उठाए तो बताना। दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे.., कोई हमारी तरह निभाए तो बताना। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    4. दोस्ती तो जिंदगी का एक खूबसूरत लम्हा है, जिसका अंदाज सब रिश्ते से अलबेला है, जिसे मिले जाए वो तन्हाई में खुश है और जिसे ना मिले वो भीड़ में भी अकेला है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    5. अनुभव कहता है कि एक वफादार दोस्त, हजार-हजार रिश्तेदारों से बेहतर होता है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    6. अच्छा दोस्त जिंदगी को जन्नत बनाता है, इसलिए मेरी कदर किया करो नादानो, वरना फिर कहते फिरोगे ''बहती हवा सा था वो, यार हमारा था वो, कहां गया उसे ढूंढो। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    7. कुछ रिस्ते अनजाने में बन जाते हैं, पहले दिन से फिर जिंदगी से जुड़ जाते हैं, कहते हैं उस दौर को जिंदगी, जिसमें अनजाने ना जाने कब अपने बन जाते हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    8. एक दोस्त जो आपके आंसुओं को समझता है, वो उन ढेर सारे मित्रों से कहीं ज्यादा कीमती है, जो सिर्फ आपकी मुस्कान को जानते हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    9. एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते, कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते, आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

    10. चांद की दोस्ती रात से सुबह तक, सूरज की दोस्ती दिन से शाम तक, हमारी दोस्ती पहली मुलाकात से आखिरी सांस तक। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+