Happy Diwali 2019: अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, जगमग हो जाएगा दिवाली
नई दिल्ली। 'दिवाली' का त्योहार खुशियों का त्योहार है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली' संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है और वो दो शब्द हैं 'दीप' अर्थात 'दीपक' और 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला' जिसका मतलब हुआ 'दीपकों की श्रृंखला'। दीपक को स्कन्द पुराण में सूर्य के हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाला माना गया है।देश के कुछ हिस्सों में हिन्दू दीवाली को यम और नचिकेता की कथा के साथ भी जोड़ते हैं। कुल मिलाकर दिवाली अपनों को और करीब लाने का और आपस में प्रेम जताने का पर्व है, इसलिए इस पावन पर्व पर भेजिए आप लोगों को प्यार भरे संदेश और मनाइए खुशियों की दीपावली।

दीपावली में दीपों का दीदार हो...
खुशियों की बौछार हो...
दीपावली में दीपों का दीदार हो...
दीपावली में दीपों
का दीदार हो,
और खुशियों की
बौछार हो।
शुभ दीपावली!

आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं
दीप जलाए, धूम धड़ाका
दीपावली आए तो रंगी रंगोली....
दीपावली आए तो
रंगी रंगोली,
दीप जलाए, धूम
धड़ाका,
छोड़ा पटाखा, जली
फुलझडि़यां
सबको भाए..
आप सबको दीपावली
की शुभकामनाएं!

शुभ दीपावली!
दीपक का प्रकाश हर
पल आपके जीवन में
नई रोशनी लाए,
बस यही शुभकामना
है आपके लिए इस
दीपावली में।
शुभ दीपावली!

हैप्पी दिवाली
झिलमिलाते दीपों की
रोशनी से प्रकाशित
ये दीपावली आपके
घर में
सुख समृद्धि और
आशीर्वाद ले कर आए
शुभ दीपावली!
यह पढ़ें: Eco Friendly Diwali: मिट्टी के दीये का इस्तेमाल करके मनाइए 'सुरक्षित दिवाली'












Click it and Unblock the Notifications