Children's Day Wishes: 'बच्चे मन के सच्चे, सारे जग की आंखों के तारे', अपनों के भेजें ये खास संदेश

Happy Children's Day Wishes Hindi: हर साल पूरा देश भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाता है। जवाहरलाल नेहरू को बच्चे काफी प्रिय थे और वो उनके लिए प्यारे चाचा थे इसलिए उनकी जयंती को पूरा भारत Children's Day के रूप में मनाता है।

इस दिन का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, उनके शिक्षा और उनकी खुशहाली के प्रति जागरूकता फैलाना है। हर बच्चा मुस्कुराए और वो पढ़ेलिखे और देश का नाम रौशन करे क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य हैं।

Children s Day Wishes

इसलिए इस दिन को बहुत ही प्रेम और उल्लास से मनाया जाता है। इस खास दिन को आप भी यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

बाल दिवस पर शुभकामनाएं और संदेश (Happy Children's Day Wishes and Messages)

  • बच्चों की मुस्कान के साथ इस बाल दिवस का स्वागत करें। हैप्पी Children's Day।
  • हम भी अगर बच्चे होते...Children's Day की शुभकामनाएं।
  • बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, उन्हें प्यार, खुशियां और शिक्षा दें। बाल दिवस की हार्दिक बधाई
  • सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई! आप सभी खुश और सेहतमंद रहें।
  • इस बाल दिवस पर हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।बाल दिवस की हार्दिक बधाई
  • आज का दिन उन बच्चों को समर्पित है जो हमारे समाज का सबसे सुंदर हिस्सा हैं। बाल दिवस की शुभकामनाएं!
  • बच्चे भगवान का दिया हुआ सबसे सुंदर उपहार हैं। बाल दिवस की शुभकामनाएं!
  • बच्चे मन के सच्चे, भगवान को लगते हैं प्यारे, बाल दिवस की शुभकामनाएं!
  • बच्चों को जीवन में संघर्ष सिखाइए, उन्हें कभी हारना नहीं सिखाइए।" बाल दिवस की शुभकामनाएं!
  • बचपन एक किताब की तरह है, जिसे जितना पढ़ा जाए, उतना ही सीखने को मिलता है।बाल दिवस की शुभकामनाएं!
  • बचपन, वो उम्र है जहां सब कुछ संभव है। बाल दिवस की शुभकामनाएं!

खास बातें (Children's Day)

  • पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
  • राजनेता के साथ-साथ वो एक विचारक, लेखक और समाज सुधारक के रूप में भी है।
  • पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था।
  • उनके पिता, मोतीलाल नेहरू, एक प्रतिष्ठित वकील थे और उन्होंने नेहरू को उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  • नेहरू की प्रारंभिक शिक्षा इंग्लैंड के हैरो स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+