Google Doodle: सोवियत फिल्म निर्देशक 'सर्गेई ईसेनस्टीन' का 120वां जन्मदिन

सभी बड़ी हस्तियों को उनके जन्मदिन पर सम्मान देने की कड़ी में गूगल ने आज सोवियत फिल्म निर्देशक सर्गेई ईसेनस्टीन पर डूडल बनाया है। 10 जनवरी 1898 को रीगा में जन्में ईसेनस्टीन के 120वें जन्मदिन पर गूगल ने फिल्म की रील से डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली। सभी बड़ी हस्तियों को उनके जन्मदिन पर सम्मान देने की कड़ी में गूगल ने आज सोवियत फिल्म निर्देशक सर्गेई ईसेनस्टीन पर डूडल बनाया है। 10 जनवरी 1898 को रीगा में जन्में ईसेनस्टीन के 120वें जन्मदिन पर गूगल ने फिल्म की रील से डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ईसेनस्टीन ने आर्किटेक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी लेकिन बाद में फिल्मों ने उनका ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने फिल्मों को ही अपनी जिंदगी बना ली।

Google Doodle

ईसेनस्टीन ने अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए सिविल इंजीनियरिंग में करियर बनाया था। इसके बाद रेड आर्मी को ज्वाइन करने के लिए उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। मिन्स्क में तबादले के बाद ईसेनस्टीन का ध्यान काबुकी थियेटर की तरफ बढ़ा। जापान में कुछ समय बिताने के बाद वो 1920 में मॉस्को वापस लौट आए और थियेटर में काम करना शुरू किया। फिल्मों में मॉन्टाज थियोरी को अपनाने वाले ईसेनस्टीन शुरुआती लोगों में से थे।

मॉन्टाज एक एडिटिंग तकनीक जो कई फ्रेम्स को साथ में लाकर एक सीक्वेंस बनाती है। इस तकनीक को सर्गेई ईसेनस्टीन ने अपनी कई फिल्मों में इस्तेमाल किया जिसके लिए उन्हें 'फादर ऑफ मॉन्टॉज' भी कहा जाता है। उनकी पहली फीचर फिल्म 'स्ट्राइक' 1925 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी बेहतरीन फिल्मों में 'बैटलशिप पोटेमकिन', 'ऑक्टोबर', 'एल्केजैंडर नेव्स्की' और 'इवान द टेरीबल' है।

ये भी पढ़ें: Google Doodle: 'हंटरवाली' #FearlessNadia का 110वां जन्मदिन, फिल्मों में खुद करती थीं सभी स्टंट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+