राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने Tweet किया Video, बताई उनकी 5 बेहतरीन बातें

नई दिल्ली। आज कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी 49 साल के हो गए हैं, उनके जन्मदिन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है, इस मौके पर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को हैप्पी बर्थडे कहा है, इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है, साथ ही उन पांच बातों को हाइलाइट किया गया है, जिससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

जानिए क्या हैं वो 5 बातें ...

 हिंदुस्तानी होने का मतलब

हिंदुस्तानी होने का मतलब

राहुल गांधी ने लोगों को हिंदुस्तानी का मतलब बताया था, राहुल ने कहा था कि चाहे कोई तुम्हे कुछ कह दे, झूठी बात कहे, चाहे लाठी मारे, गाली दे, तुम्हारे दिल में उसके लिए प्यार होना चाहिए।

देश को एकजुट करने की बात

राहुल गांधी ने हमेशा देश को एकजुट करने की बात कही है, राहुल ने कहा कि हमें भारत को एक बार फिर साथ लाना होगा, हमें सभी धर्मों, समुदायों, लोगों और राज्यों को एक साथ लाना होगा, कोई अनेक धर्म, अनेक जाति नहीं है, सबसे पहले देश है।

भारत की प्रकृति 1.3 अरब विचार हैं

भारत की प्रकृति 1.3 अरब विचार हैं

भारत की प्रकृति 1.3 अरब विचार हैं, स्पष्ट रूप से यही भारत की ताकत है इसलिए मेरे लिए भारत को फिर से परिभाषित करना उन 1.3 अरब विचारों को पनपने की अनुमति प्रदान करने जैसा है'।


महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए

महिलाओं के रूप में आपके पास हर उस स्थान का अधिकार है, जिसकी आप हकदार हैं, जिंदगी में कई ऐसे मौके आएंगे जब आपको लोग बताएंगे कि आप महिला हैं आपको ये नहीं करना चाहिए या नहीं कर सकती लेकिन आपको आपका जवाब पता होना चाहिए।

कांग्रेस के आदर्श राहुल गांधी

कांग्रेस के आदर्श राहुल गांधी

आपके अंदर मेरे लिए नफरत है, मेरे लिए गुस्सा है, मगर मेरे अंदर आपके लिए इतना सा भी गुस्सा नहीं है, इतना सा भी नफरत नहीं है, मैं कांग्रेस हूं और ये सब कांग्रेस हैं।

यूथ कांग्रेस आज देशभर में कार्यक्रम करेगी

यूथ कांग्रेस आज देशभर में कार्यक्रम करेगी

बता दें कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस आज देशभर में कार्यक्रम करेगी, इसके अलावा खुद राहुल गांधी आज पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे, वह सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और दिनभर यही सिलसिला जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+