PM Modi Net Worth: ना घर ना कोई कार, कितनी है पीएम मोदी की संपत्ति? सैलरी कहां करते हैं इन्वेस्ट?
PM Modi Net Worth: मोदी देश की राजनीति में सक्रिय और प्रेरणादायक भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। उनकी सादगी, ईमानदारी और मेहनत ने उन्हें पूरे देश में एक अलग पहचान दी है। आज प्रधानमंत्री अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मोदी का जीवन उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो यह मानते हैं कि बड़ी उपलब्धियों के लिए केवल मेहनत, लगन और आत्म-संयम जरूरी हैं। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के खास मौके पर हम उनकी सैलरी, संपत्ति और शिक्षा की जानकारी भी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इससे आप जान सकेंगे कि देश के प्रधानमंत्री का निजी और पेशेवर जीवन कितना सादगीपूर्ण और अनुशासित है!

कितनी है पीएम मोदी की सैलरी?
प्रधानमंत्री मोदी की मासिक सैलरी लगभग 2.8 लाख रुपए है। इसमें उनके वेतन के अलावा सरकारी भत्ते जैसे आवास भत्ता, यात्रा भत्ता और दैनिक खर्च शामिल होते हैं। सालाना उनकी कुल आय करीब 33.6 लाख रुपए होती है। यह राशि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में मिलने वाले सरकारी वेतन और भत्तों को मिलाकर है। सरकारी भत्ते प्रधानमंत्री के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए होते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने हमेशा यह दिखाया है कि बड़ी राशि का मतलब जीवन में भौतिक भोग नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी क्यों है इतने लोकप्रिय? नए सर्वे ने खोला राज, राहुल गांधी को लगेगी मिर्ची
पीएम अपनी सैलरी कहां करते हैं खर्च?
प्रधानमंत्री ने कई बार बताया है कि वो शेयर मार्केट में इंवेस्ट करते हैं। वो अपनी सैलरी का कितना हिस्सा कहां लगाते हैं इसकी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन माना जाता है कि वो अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा शेयर मार्केट में डालते हैं।
कितनी है प्रधानमंत्री की संपत्ति और नेटवर्थ?
प्रधानमंत्री मोदी की कुल संपत्ति लगभग 3 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। इसमें उनके फिक्स्ड डिपॉजिट, सोने के गहने और कुछ नकद शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके पास कोई घर, कार या जमीन नहीं है। यह प्रमाण है कि मोदी अपने निजी जीवन में भी सादगी पसंद करते हैं। उनके लिए संपत्ति या भौतिक चीजें प्राथमिक नहीं हैं। उनके चुनावी हलफनामे में यह जानकारी भी साफ-साफ दी गई थी।
नरेंद्र मोदी की शिक्षा का सफर
मोदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुजरात बोर्ड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से राजनीति शास्त्र में स्नातक (BA) की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर (MA) की पढ़ाई पूरी की।
पीएम के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति का विवरण खुद चुनावी हलफनामे में दिया।
- उनके पास कोई निजी घर या कार नहीं है।
- उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाया।
- 75वें जन्मदिन पर देशभर में उनके समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके जीवन से प्रेरणा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 75 के होने वाले हैं PM मोदी: इस उम्र में भी कैसे करते हैं इतनी भागदौड़? खानपान-लाइफस्टाइल जान होंगे सरप्राइज












Click it and Unblock the Notifications