कंगना ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- भाग्यशाली हैं कि आप जैसे PM मिले, विरोधियों पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए हैं, इस खास दिन को भाजपा 'सेवा दिवस' के तौर पर मना रही है, तो वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की मुबारकबाद ही है, उन्होंने पीएम मोदी को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

'माननीय प्रधानमंत्री जी आप को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई'
जिसमें उन्होंने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी आप को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई, आपसे मुझे कभी बात करने का मौका नहीं मिला, हम जब भी मिले हैं फोटोज के लिए मिले लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है, मुझे पता है कि बहुत सी ऐसी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर हैं, जो आपके लिए बहुत सारी बेकार बातें बोलता है, शायद ही किसी को इतनी गंदी बातें कही जाती हों, इतना अपमान किया जाता हो, खासकर कि किसी प्रधानमंत्री को तो शायद ही कोई इतने अभद्र शब्द और गलत बातें बोलते होंगे, वो बस एक प्रोपगेंडा है।
भाग्यशाली हैं आप जैसे प्रधानमंत्री मिले: कंगना
जो साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है वो जब मैं देखती हूं तो मुझे नहीं लगता इतना सम्मान, इतनी भक्ति और प्रेम किसी प्रधानमंत्री को इससे पहले मिला है। मैं बस आपसे यही कहना चाहती हूं, कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वो आपके लिए प्रार्थना करता है, उनकी आवाजें भले ही आप तक नहीं पहुंच पाती हैं लेकिन वो सब आज आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, हम सब बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले, जय हिंद।
Recommended Video

शिवसेना के खिलाफ कंगना ने खोला हुआ है मोर्चा
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इन दिनों शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, वो लगातार बॉलीवुड में फैले ड्रग्स कल्चर के खिलाफ भी आवाज उठा रही हैं, हाल ही में उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण का आरोप लगा था, जिस पर बीएमएसी ने बुलडोडर चलवा दिया, जिसके खिलाफ कंगना हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। मुंबई को POK कहकर शिवसेना के निशाने पर आई कंगना रनौत इन दिनों ट्विटर के जरिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर निशाना साध रही हैं।

'सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले गैर कांग्रेसी PM हैं मोदी'
मालूम हो कि नरेंद्र दामोदरदास मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। मोदी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, पीएम मोदी भारत के चौथे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले प्रधानमंत्री हैं, वो सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, इसके साथ वे सबसे ज्यादा अवधि तक शासन करने वाले पीएम है, तीन अन्य प्रधानमंत्री जिनका कार्यकाल उनसे बड़ा है, वे तीनों कांग्रेस पार्टी से हैं- जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications