Happy Birthday Kamal Haasan: सुपरहिट एक्टर हैं हासन, अब राजनीति में डेब्यू का सभी को इंतजार

सुपरस्टार कमल हासन आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनीति में आने के कयासों के बीच हासन एक बयान के कारण कई दिनों से सुर्खियों में हैं। आज अपने जन्मदिन के मौके पर वो एक ऐप भी लॉन्च करने जा रहे हैं जिससे फैंस उनसे सीधा जुड़ सकते हैं।

नई दिल्ली। सुपरस्टार कमल हासन आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनीति में आने के कयासों के बीच हासन एक बयान के कारण कई दिनों से सुर्खियों में हैं। अपने एक लेख में कमल हासन ने कहा था कि देश में दक्षिणपंथी लोग हिंसा पर उतारू हैं और खुलकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। अगर ये हिंदु आतंकवाद नहीं तो फिर क्या है। हासन के इस लेख के बाद जहां कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की वहीं कुछ उनके साथ भी खड़े दिखाई दिए। कमल हासन का राजनीति में प्रवेश तो मालूम नहीं, लेकिन उनका मोबाइल ऐप इसका पहला कदम माना जा रहा है।

Happy Birthday Kamal Haasan

जन्मदिन पर करेंगे ऐप की शुरुआत

जन्मदिन पर करेंगे ऐप की शुरुआत

कमल हासन आज जन्मदिन के मौके पर ही अपने मोबाइल ऐप की शुरुआत करेंगे। इसे राजनीति में उनका पहला कदम बताया जा रहा है। इसपर बोलते हुए हासन ने कहा था कि ये पहला कदम है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी इसमें भी मेरा साथ देंगे। अपने राजनीति करियर पर हासन ने कहा कि वो अभी इसकी तैयारी कर रहे हैं। अपने बयानों के चक्कर में सुर्खियों में रहने वाले हासन ने कहा है कि वो आगे भी बोलते रहेंगे और अपने विचार रखने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए वो जेल जाने को भी तैयार हैं।

सिनेमा में गुजार दिए 4 दशक

सिनेमा में गुजार दिए 4 दशक

अभिनेता कमल हासन की पहचान केवल दक्षिण तक ही सीमित नहीं है। बल्कि उन्हें बॉलीवुड सिनेमा में भी उतना ही पसंद किया जाता है। हासन फिल्मों में काम करते हुए 40 साल से ऊपर हो गए हैं लेकिन सिनेमा के लिए उनका प्यार आज भी पहले जैसा ही है। आज भी वो अपने कैरेक्टर में घुसने के लिए जी-जान से कोशिश करते हैं। उन्होंने हमेशा अपने करियर में लीक से हटकर काम करने में विश्वास किया है।

3 बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता

3 बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता

फिर चाहे 'माइकल मदाना', 'हे राम' हो या 'बॉम्बे' और 'सदमा'। हर फिल्म में सिनेमा के प्रति उनकी मोहब्बत और बढ़ती है। हासन सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर और लिरिसिस्ट भी हैं। अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें कई सम्मान मिले हैं। फिल्म 'मूंदरम पिराई', 'नायागन' और 'इंडियन' के लिए उन्हें तीन बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

मेडिकल कैंप में मनाएंगे अपना जन्मदिन

मेडिकल कैंप में मनाएंगे अपना जन्मदिन

फिल्मों में हिट होने के बाद से उनके फैंस राजनीति में भी उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। उनके डेब्यू पर अटकलें तो काफी समय से लगाई जा रही हैं लेकिन हासन ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है। हासन आज अपना जन्मदिन पर कोई जश्न नहीं करेंगे बल्कि तमिल नाडु में भारी बारिश से प्रभावित हुए इलाकों का दौरा करेंगे। हासन प्रभावित लोगों से मिलेंगे और राहत के लिए बनाए गए मेडिकल कैंप जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+