यूपी: हंदवाड़ा में शहीद कर्नल आशुतोष के परिवार को 50 लाख की सहायता राशि का ऐलान

नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजा देने का आदेश दिया है और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी, बता दें कि शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि आने वाले समय में अगर उत्तर प्रदेश का कोई सैनिक शहीद होता है, उसके परिवार 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

यूपी: हंदवाड़ा में शहीद कर्नल आशुतोष के परिवार को 50 लाख की सहायता राशि का ऐलान

गौरतलब है कि रविवार सुबह उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं, हालांकि जवानों ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया है, पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है, उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हंदवाड़ा में बहादुर सैनिकों और सुरक्षा बलों के शहादत को नमन, उनकी वीरता और शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है, उन्होंने देश की सेवा पूरी लगन से की है, देश के लोगों की रक्षा के लिए बिना थके सेवा की, शहीदों के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं।

टॉप लश्कर आतंकी हैदर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

मालूम हो कि हंदवाड़ा एनकाउंटर में पाकिस्तान के रहने वाले टॉप लश्कर आतंकी हैदर को सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने मीडिया को दिए एक बयान में इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि घाटी से आतंकियों के साफाए के लिए जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने ऑपरेशन चलाया था जिसमें मोस्ट वांडेड आतंकी हैदर ढेर हो गया, इस बारे में बात करते हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि यूनिट और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अन्य कर्मियों का नेतृत्व करते हुए कमांडिंग ऑफिसर ने अपने जीवन को दांव पर लगाकर मोटो 'स्वयं से पहले सेवा' को दर्शाया है। उन्होंने आगे कहा, 'शस्त्र बल को उनके आतंकवादियों को सफलतापूर्वक समाप्त करने वाले साहस पर गर्व है। हम इन बहादुर कर्मियों को सलाम करते हैं और इनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+