वाटर बॉटल रखने के लिए मेहमानों को बांटे गए थे जो बैग, उसमें भी दिखा मोदी का ग्रीन विजन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा शपथ ग्रहण कई मायनो में खास रहा लेकिन इस आयोजन की एक खास बात पर आम लोगों की और मीडिया की नजर नहीं पड़ी। मोदी हमेशा कुछ नया करने और नया सोचने के लिए जाने जाते हैं। उनके इस समारोह में प्लास्टिक वेस्ट की रीसाइक्लिंग से बने बैग मेहमानों को बांटे गए जिसमें वे अपनी बाटर बॉटल और अन्य जरूरी सामान रख सकें। खादी ग्रामोद्योग की की तरफ से निर्मित इन बैग ने शपथ ग्रहण समारोह को "गो ग्रीन" की थीम पर ला दिया। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने बताया कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बेकार प्लास्टिक से बने लगभग 7,000 हस्तनिर्मित पेपर कैरी बैग बांटे गए।

खादी के नाम कई और उपलब्धियां दर्ज होने वाली है
जयपुर में केवीआईसी, कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट (KNHPI) की एक इकाई ने पानी की बोतलें रखने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों के लिए इन हस्तनिर्मित पेपर बैग्स की आपूर्ति की। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद खादी के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में खादी की वृद्धि दिखाती है कि आने वाले समय में खादी के नाम कई और उपलब्धियां दर्ज होने वाली हैं।

प्रोजेक्ट REPLAN के तहत बनाया गया पेपर बैग
KVIC के एक बयान के अनुसार, पेपर बैग KVIC के प्रोजेक्ट REPLAN (REducing PLAstic in Nature) के तहत बनाए गए थे और इसकी निर्माण प्रक्रिया में अपशिष्ट प्लास्टिक को इकट्ठा किया, साफ किया, कटा गया और इसे सॉफ्ट करने के लिए रासायनिक उपचार दिया गया। विनय सेक्सेना ने अपने बयान में कहा कि इसके बाद इसे कागजी कच्चे माल के साथ मिलाया गया, यानी 80 फीसदी (लुगदी) और 20 फीसदी (प्लास्टिक कचरा) के अनुपात में कपास की छाल मिलाकर चादरें बनाई गईं।
17 मीट्रिक टन से अधिक प्लास्टिक कचरे का उपयोग
सक्सेना ने कहा "रेप्लान ( REPLAN) ने न केवल समकालीन दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक, प्लास्टिक के खतरे को कम करने के लिए एक आनुपातिक तरीका निकाला था, बल्कि संस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस 26 वर्षीय केएनएचपीआई को भी पुनर्जीवित किया।" उन्होंने कहा कि KNHPI ने सात लाख से अधिक हस्तनिर्मित पेपर बैगों की आपूर्ति की है और इसके निर्माण में 17 मीट्रिक टन से अधिक प्लास्टिक कचरे का उपयोग किया है।

30 मई को पीएम मोदी ने लिया शपथ
लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद 30 मई को नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन जगत सभी से कई हस्तियां इस समारोह में शामिल हुए थे।
-
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications