हाजिन और काजीगुंड ऑपरेशन आतंकियों का सफाया करने के लिए एक अच्छा उदाहरण- जनरल सिंधू
जम्मू-कश्मीर। इंडियन आर्मी आतंकियों का सफाया करने के लिए जम्मू कश्मीर में कई अलग-अलग ऑपरेशन चला रही है। आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है और इस बीच लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने कहा है कि हाजिन ऑपरेशन एक बहुत ही महत्वपूर्ण ऑपरेशन है, जिसमें 6 पाकिस्तानी आतंकियों को खदेड़ा था। उनमें महमूद भाई, जो बांदीपोर के रिसेप्शन समन्वयक थे। इसके अलावा लखवी का भतीजा बेहद अहम थे।

साथ ही जनरल संधू ने सेना द्वारा चलाए जा रहे काजीगुंड ऑपेरशन की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस आतंकियों द्वारा सेना के एक काफिले पर हमला करने के बाद काजीगुंड ऑपेरशन से आतंकियो पर अटैक किया गया था, जिसमें 3 आतंकियों को मार गिराया गया था। संधू ने कहा इस ऑपरेशन से आतंक के खिलाफ मुहं तोड़ जवाब था, जिसके बाद से आतंकियों द्वारा सेना के काफिले और राजमार्ग पर हमले कम हो गए थे।
हाल ही में इंडियन आर्मी ने वैष्णो देवी जा रही बस पर हमला करने वाले सभी आतंकियों को मार गिराकर, बदला लिया था। पिछले एक साल में सेना और मिलिटेंट के बीच जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिल रही है। घाटी में आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना ने कई ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिसमें सबसे बड़ा 'ऑपरेशन ऑल आउट' है। इस ऑपरेशन में चुन-चुन कर हिजबुल, लश्कर और अल-कायदा के लड़ाकों को मार गिराया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications