हज यात्रा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख अब 15 फरवरी हुई, कमेटी ने तारीख बढ़ाने का किया फैसला
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से हज यात्रा स्थगित हो रही है। हालांकि इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि हज करने की जिनकी इच्छा है वह हज कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 30 जनवरी को एक सर्कुलर जारी किया। इस सर्कुलर में कहा गया है कि हज करने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन हज आवेदन फॉर्म भरने की तारीख को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है।

अब हज करने की इच्छा रखने वाले लोग 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर में कहा, 'हज-2022 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई थी। कई राज्य हज समितियों से मिले आवेदनों को देखते हुए, आवेदन भरने की अंतिम तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि हज की यात्रा 40 दिन की होती है। 40 दिनों में कई परंपराओं को पूरा किया जाता है। इस यात्रा के दौरान 10 दिन मदीने में रहना होता है और फिर मक्का जाते हैं और उसके बाद कुछ अलग-अलग जगह पर जाते हैं। कई लोग कम दिनों के लिए भी हज जाते हैं। हर उम्र के लोग हज के लिए जा सकते हैं। हालांकि हज पर जाने को लेकर एक शर्त होती है। वो शख्स हज पर नहीं जा सकता, जिस पर कर्ज हो। साथ ही वो कर्ज के पैसे से हज नहीं जा सकता है और ना ही उसके पास हराम का पैसा नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications