Viral Video:जावेद हबीब ने सेमिनार में महिला के बालों पर सबके सामने थूका, उठी बॉयकॉट की मांग

नई दिल्ली, 06 जनवरी: जावेद हबीब देश के सबसे पॉपुलर हेयर एक्सपर्ट हैं। भारत के अलावा दुनिया के और देशों में भी इनके काफी सैलून हैं। आपके शहर में भी बेशक उनका सैलून काम कर रहा होगा। जावेद हबीब अपने सैलून के साथ-साथ एक काफी प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट भी हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके एक वीडियो से वो विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बॉयकॉट तक की मांग उठा डाली। आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में आप भी देखिए...

Recommended Video

    Viral Video:जावेद हबीब ने सेमिनार में महिला के बालों पर सबके सामने थूका, उठी बॉयकॉट की मांग
    जावेद हबीब का वीडियो वायरल

    जावेद हबीब का वीडियो वायरल

    हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब हेयर स्टाइलिंग से लेकर बालों की केयर कैसे करनी है, इसके बारे में जानकारी शेयर करते रहते हैं। बालों को कैसे मजबूत रखा जाए, कैसे वो इंसान की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं और बालों की सेहत से जुड़ी जावेद हबीब की सलाह पर कभी भी कोई सवाल नहीं उठा सकता। इसके पीछे कारण है उनका काम और उनका अनुभव, लेकिन अब यही हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब लोगों की सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो रहे हैं।

    जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूका

    जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूका

    दरअसल, जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनको एक सेमिनार में सबके सामने महिला के बालों के ऊपर थूकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो किसी प्रोग्राम का दिखाई पड़ा रहा है, जहां स्टेज पर एक महिला सैलून वाली कुर्सी पर बैठीं नजर आ रही है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का टिप्स देते हुए जावेद हबीब महिला के बालों पर थूक देते हैं।

    जावेद हबीब ने कहा- इस थूक में जान है

    जावेद हबीब ने कहा- इस थूक में जान है

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला चेयर पर बैठीं है और उनके बालों को जावेद हबीब कंघे से बना रहे हैं। इस दौरान उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "देखा मैंने बाल गंदे है, पर गंदे क्यों है कि शैंपू नहीं किया।" फिर आगे वो कहते हैं कि "ध्यान से सुना अगर पानी की कमी है ना.." यह करते हुए जावेद हबीब महिला के बालों पर थूक देते हैं। जिसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लग जाते हैं, फिर हंसते हुए जावेद हबीब कहते हैं कि "इस थूक में जान है।"

    आप भी देखिए वायरल वीडियो

    आप भी देखिए वायरल वीडियो

    वहीं अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया का एक ग्रुप उनके बॉयकॉट की मांग उठा रहा है। एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि "इस थूक में जान है! वीडियो मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का बताया जा रहा। दावा किया जा रहा कि हबीब साहब ने मुजफ्फरनगर में लाइव शो में बताया कि अगर पानी ना हो तो थूक का इस्तेमाल करें। डेमो भी दिया और कहा कि मेरे थूक में जान है। अगर यह वीडियो सही है तो यह निहायत ही घिनौना है।" आप भी देखिए यह वीडियो...(खबर के अंत में)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+