सांबा में घुसपैठ के पीछे लश्कर सरगना हाफिज सईद का हाथ: शिंदे

सीमा का दौरा करने आए गृहमंत्री शिंदे ने पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ और सीजफायर के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के मास्टमाइंड हाफिज सईद का हाथ है। सईद देश का मुजरिम है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।शिंदे ने पत्रकारों बात करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति भंग करने का काम सईद कर रहा है, जिसे पाकिस्तान में बैठे उसके आका शह दे रहे हैं।
वहीं गृहमंत्री ने कश्मीर के मामले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के उस बयान पर भी नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने कश्मीर मसले को सुलझाने के लिए अमेरिका की मदद की बात कही। शिंदे ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसमें किसी भी तीसरे देश का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है, जिसे सुलझाने के प्रयास जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications