टीचर्स डे पर राष्ट्रपति अवार्ड लेने दिल्ली आ रही प्रिंसिपल से चलती ट्रेन में लूट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपराधियों के भीतर से कानून और पुलिस का खौफ समाप्त होता जा रहा है। क्या सड़क, क्या वीआईपी इलाके और क्या पटरियों पर दौड़ती ट्रेन, उनके लिए हर जगह वारदात को अंजाम देना चुटकियों का काम बन गया है। एक ताजा मामला समता एक्सप्रेस में सामने आया है। चलती ट्रेन में बदमाशों ने एसी-1 कोच में हमला बोल दिया और यात्रियों को जमकर लूटा। जिन यात्रियों को लूटा गया उनमें रेखा सक्सेना भी शामिल हैं।

और कोच में नशीला स्प्रे कर दिया। उसके बाद उन्होंने रेखा सक्सेना समेत अन्य यात्रियों से लूटपाट की। प्रिंसिपल रेखा से बदमाशों ने 50 हजार रूपए और पर्स में रखा सामान लूट लिया। नशीले स्प्रे की वजह से रेखा सक्सेना की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना की जानकारी होने के बाद एचआरडी मिनिस्टर स्मृति इरानी मूलचंद अस्पताल पहुंची और रेखा सक्सेना का हालचाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications