Guwahati Weather 26 January: 26 जनवरी की परेड की वजह से ट्रैफिक और रूट डायवर्जवन, बारिश बिगाड़ेगी मजा?
Guwahati Weather Traffic Advisory 26 January: गणतंत्र दिवस के मौके पर गुवाहाटी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचेंगे। मुख्य समारोह खानापारा वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित होगा।सुबह 9:00 बजे परेड कार्यक्रम है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए शहरवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों और निर्देशों का पालन करें।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) गुवाहाटी के अनुसार, सोमवार (26 जनवरी) को शहर में मौसम परेड के लिए मौसम के अनुकूल रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान करीब 25°C और न्यूनतम 12°C के आसपास रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा (Shallow Fog) छाया रह सकता है, जिससे परेड के समय दृश्यता थोड़ी कम हो सकती है।

Guwahati Weather 26 January: बारिश बिगाड़ेगी कार्यक्रम का मजा?
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। राहत की बात यह है कि कल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। दिन भर मौसम साफ रहेगा और लोग खुलकर परेड समेत दूसरे कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं। दिन के समय में अच्छी धूप का अनुमान जताया गया है। हालांकि, सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का आभास हो सकता है।
Guwahati Traffic Advisory: 26 जनवरी को दिन भर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- मुख्य समारोह के कारण खानापारा और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी। GS रोड पर खानापारा की ओर जाने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- NH-27 पर सिक्स माइल से खानापारा के बीच यातायात को विनियमित किया जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान इस स्ट्रेच को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है।
- यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। परेड देखने आने वालों के लिए जॉयिंद्र नगर और पंजाबारी रोड की ओर निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।
- चांदमारी और नारंगी क्षेत्रों में मेट्रो के प्रारंभिक कार्य और सुरक्षा कारणों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे इन इलाकों में यातायात धीमा हो सकता है।
26 January के लिए सुरक्षा और सार्वजनिक निर्देश
सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में, खासकर रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित किया है। परेड स्थल पर बैग, ज्वलनशील पदार्थ, सिगरेट या लाइटर तथा संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना वर्जित रहेगा।
इसके अलावा, शहर में बिना पूर्व अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय से पहले घर से निकलें, सुरक्षा जांच में सहयोग करें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications