जमीन घोटाला: हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज
गुरुग्राम। जमीन घोटाले को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनके खिलाफ धारा 420, 120 बी, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 13 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम के पास शिकोहपुर लैंड डील को लेकर यह केस दर्ज कराया गया है। यह मामला तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय काफी उछला था।

आरोप के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने बहुत कम कीमत में जमीन खरीदी और सरकार की मदद से लैंड यूज चेंज कराने के बाद इस ज्यादा कीमत पर बेची गई। मीडिया ने इस केस को काफी उछाला था लेकिन आरोपों के मुताबिक हुड्डा सरकार ने इसे दबाने का पूरा प्रयास किया था।












Click it and Unblock the Notifications