गुरुग्राम में सरेआम होटल मैनेजर को मारी गोली, हालत गंभीर
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में सरेआम होटल के मैनेजर को गोली मार दी गई है। साइबर सिटी के फाजिलपुर में श्री राम होटल के मैनेजर को अज्ञात बदमाश ने कैश काउंटर पर सरेआम गोली मार दी। गोली लगने के बाद होटल के मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मैनेजर को किस वजह से गोली मारी गई है।













Click it and Unblock the Notifications