मधु आजाद बनीं गुरुग्राम की पहली महिला मेयर, प्रोमिला सीनियर डिप्टी मेयर, सुनीता यादव डिप्टी मेयर

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेयर चुनाव में वार्ड-7 से जीती भाजपा की मधु आजाद को सर्वसम्मति से मेयर चुना गया है। मधु गुरुग्राम की पहली महिला मेयर हैं। उनसे पहले कोई महिला इस पद तक नहीं पहुंची थी। गुरुग्राम चुनाव के शुक्रवार दोपहर को आए नतीजों में इस बार महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। मेयर के तीनों पदों पर इस बार महिलाओं का कब्जा हो गया है। बीजेपी की मधु आजाद को सर्वसम्मति से गुरुग्राम की मेयर चुना गया है जबकि सुनीता यादव को डिप्टी मेयर और प्रोमिला गजे कबलाना सीनियर डिप्टी मेयर चुनी गई हैं।

Gurugram civic polls: BJP Madhu Azad becomes city first ever female mayor sunita yadav deputy mayor

मधु आजाद के पति अशोक आजाद लंबे समय से भाजपा में है। मधु आजाद, सुनीता यादव और प्रोमिला गजे कबलाना ने मेयर के तीनों पदों पर कब्जा जमाया है। खास बात ये है कि तीनों को ही गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह गुट की हैं और इस जीत से उनका प्रबाव बढ़ने की भी बात कही जा रही है।

मधु आजाद को पहले से ही मेयर पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्षदों के गुटों में बंटे रहने से बृहस्पतिर देर रात मेयर के नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार रात को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी गुरुग्राम पहुंचें और पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। इसके बाद पार्षदों की बैठक में मधु को सर्वसम्मति से चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+