Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Guru Ravidas Jayanti Bank Schools Holiday: किन राज्यों में आज सरकारी छुट्टी, बैंक-स्कूल रहेंगे बंद? देखें LIST

Guru Ravidas Jayanti Bank Schools Holiday: गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी 2025 को पूरे भारत में मनाई जा रही है। इस अवसर पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और कुछ बैंकों में अवकाश रहेगा।

दिल्ली सरकार ने इस साल गुरु रविदास जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह एक प्रतिबंधित अवकाश था, लेकिन अब यह आधिकारिक छुट्टी होगी। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब तक इस दिन दिल्ली में बैंकों की छुट्टी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

Guru Ravidas Jayanti Bank Schools Holiday

Banks Schools Holiday Today:किन राज्यों में बैंक और स्कूल रहेंगे बंद?

गुरु रविदास जयंती पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

  • Himachal Pradesh Bank Holiday: हिमाचल प्रदेश: गुरु रविदास जयंती पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • Mizoram Bank Holiday: मिजोरम: 12 फरवरी को स्थानीय चुनावों के कारण आइजोल में बैंक अवकाश रहेगा।
  • Uttar Pradesh Bank Schools Holiday: उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिससे सरकारी दफ्तर, स्कूल और कुछ बैंक बंद रह सकते हैं।
  • MP Bank Schools Holiday: मध्य प्रदेश: यहां भी सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी

हालांकि बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा, लेकिन डिजिटल बैंकिंग, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

मध्य प्रदेश में 12 और 26 फरवरी को पब्लिक हॉलिडे

  • मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी 2025 में दो सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की हैं:
  • 12 फरवरी: संत रविदास जयंती
  • 26 फरवरी: महाशिवरात्रि

इन दोनों दिनों में सरकारी कार्यालय, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे।

क्या प्राइवेट कंपनियों में भी छुट्टी रहेगी?

सरकारी छुट्टियों का असर मुख्य रूप से सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों पर पड़ता है। कुछ प्राइवेट कंपनियां भी इन छुट्टियों को मान सकती हैं, लेकिन यह उनकी नीतियों पर निर्भर करता है।

गुरु रविदास जयंती पर दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक भी बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले से ही इसकी जानकारी ले लें।

नोट- यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक है। कृपया अपने स्थानीय बैंक और स्कूलों में छुट्टी को लेकर अपडेट जरूर पता कर लें। वनइंडिया इसके लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+