बच्चों की तस्करी के आरोप में बीजेपी की महिला नेता गिरफ्तार, विदेशियों को बेचते थे बच्चे
जूही चौधरी की गिरफ्तारी इस मामले के मुख्य आरोपी चंदना चक्रवर्ती के पकड़े जाने और पूछताछ के बाद हुई है। उसे 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी महिला मोर्चा की नेता जूही चौधरी को बाल तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी ने उन्हें दार्जिलिंग जिले के बतासी इलाके से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी लोकेशन नेपाल सीमा के पास मिली थी। सीआईडी के DIG निशत परवेज ने कहा कि सोमवार को मिली लोकेशन के बाद टीम सक्रिय हुई थी और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

'तीन साल से इन गतिविधियों में शामिल है जूही'

कैलाश विजयवर्गीय ने खारिज किए आरोप

जूही ने चंदना से किया था वादा?
सीआईडी के एजीडी राजेश कुमार ने कहा, 'जिन लोगों के नाम इसमें सामने आए हैं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जांच की जा रही है।' एक अधिकारी ने कहा, 'चंदना चक्रवर्ती दिल्ली में बीजेपी की एक बड़ी महिला नेता से मिलने वाली थी। इसके लिए उसने जूही की मदद ली थी लेकिन वो ऐसा कर पाती इससे पहले ही गिरफ्तार हो गई। जूही ने चंदना को इस बात का भी भरोसा दिया था कि वह उसके एनजीओ बिमला शिशु गृह के लिए 22 लाख रुपये डोनेशन का इंतजाम भी कराएंगी।'

विदेशियों को बेचती थी बच्चे
मामले की जांच कर रही सीआईडी ने बिमला शिशु गृह, आश्रय स्टे होम और नॉर्थ बंगाल पीपल्स डेवलपमेंट कमेटी पर नकेल कसी है। आरोप है कि चंदना अपनी सहयोगी सोनाली मंडल के साथ मिलकर बच्चों को विदेशियों को बेचती थी। दोनों को 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। चंदना के भाई भौमिक को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान जूही चौधरी का नाम सामने आया जिसके बाद सीआईडी ने उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications