राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 17वीं बार मिली पैरोल, जानें इस बार कहां रहेगा डेरा प्रमुख?

Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। रेप के मामले में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। पैरोल पर बाहर आने के बाद वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा। राम रहीम की यह 17वीं पैरोल है।

इससे पहले मई में उसे 30 दिन और जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। बार-बार पैरोल मिलने को लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल भी उठते रहे हैं।

Gurmeet Ram Rahim Parole

17वीं बार जेल से बाहर आएगा राम रहीम

गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल के दौरान वह बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा। इससे पहले 26 मई को उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी। जनवरी में भी राम रहीम को 40 दिन के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति मिली थी। इस तरह अब तक वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है और यह उसकी 17वीं पैरोल होगी।

ये भी पढे़ं: Ram Rahim Parole: क्‍या बाबा राम रहीम के लिए पैरोल लाते हैं चुनाव, अब दिल्‍ली चुनाव 2025 से जुड़ रहा कनेक्‍शन?

रेप केस में काट रहा उम्रकैद की सजा

सीबीआई की विशेष अदालत ने दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने दोनों मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी, यानी कुल 20 साल की सजा। राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। हालांकि, अलग-अलग मौकों पर पैरोल और फरलो के जरिए उसे जेल से बाहर आने की अनुमति मिलती रही है।

बार-बार पैरोल पर उठते रहे सवाल

राम रहीम को लगातार पैरोल मिलने का मुद्दा पहले भी राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय रहा है। विपक्षी दलों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने उसकी लगातार रिहाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गंभीर मामलों में सजा काट रहे कैदी को इतनी बार पैरोल मिलना सामान्य प्रक्रिया नहीं लगती। वहीं प्रशासन की ओर से कहा जाता रहा है कि पैरोल नियमों और तय कानूनी प्रक्रिया के तहत दी जाती है।

ज्यादातर समय बागपत आश्रम में रहा

पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आने के दौरान गुरमीत राम रहीम ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में रहा है। सिरसा में मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। राम रहीम की रिहाई के दौरान उसके कार्यक्रमों और ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर भी पहले कई बार चर्चा होती रही है।

ये भी पढे़ं: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में जाने के बाद सस्पेंड हुईं टीचर सुलेखा दलाल कौन? अब छलका दर्द, क्या है आरोप

छत्रपति हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को बरी किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल नहीं की है। मामले की सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+