नौकरी से निकाला तो कंपनी के एचआर हेड को मारी गोली, पूर्व कर्मचारी फरार

गुरुग्रामः गुरुग्राम में गुरुवार की सुबह जापानी कंपनी मित्शुबा के एचआर हेड बिनेश शर्मा को गोली मार दी गई, बिनेश को दो गोलियां लगी, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में बिनेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिनेश शर्मा पर हमला उनकी कंपनी में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया था।

एचआर हेड बिनेश शर्मा पर चला दी गोली

एचआर हेड बिनेश शर्मा पर चला दी गोली

एचआर हेड बिनेश शर्मा पर हमला करने वाला पूर्व कर्मचारी बाइक पर सवार होकर आया था। बंदूक की नोक पर शर्मा की कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन हालात को देखते हुए बिनेश शर्मा नहीं रुके।

बिनेश शर्मा को लगी दो गोलियां

बिनेश शर्मा को लगी दो गोलियां

जिसके बाद पूर्व कर्मचारी ने पीछे से हमला कर दिया। बिनेश शर्मा पर हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गया। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को ढूढने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसके बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। हमलावारों में से एक की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है। इस मामले की जांच कर रहे हैं गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि यह घटना गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे तब हुई, जब मित्शुबा(जापानी कंपनी) के एचआर प्रमुख बिनेश शर्मा अपनी कार से आईएमटी मानेसर स्थित दफ्तर जा रहे थे।

बिनेश को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया

बिनेश को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया

जापानी कंपनी मित्शुबा के एचआर हेड बिनेश शर्मा ने बताया कि बाइक पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोक पर रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रुके और गाड़ी तेज कर दी तो जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई गई। दो गोलियां कमर में लगी। सड़के से आने जाने वाले लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। बिनेश को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+