Gurdaspur LS bypoll: किरदार और कर्म को वोट मिला: नवजोत सिंह सिद्धू
चंडीगढ़। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है, कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने यहां अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सवर्ण सलारिया पर करीब 1 लाख 93 हजार 219 वोटों से हराया है।गौरतलब है कि गुरदासपुर सीट विनोद खन्ना के निधन (27 अप्रैल) के बाद खाली हुई थी। खन्ना 4 बार सांसद रहे थे।गुरदासपुर की हार से अब बीजेपी के पास लोकसभा में 281 सीटें रह गई हैं। इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न के आसार हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता झूम रहे हैं तो वहीं पटाखे फोड़ते भी नजर आ रहे हैं। इस रिजल्ट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी बात कही है , उन्होंने कहा कि ये हमारे भावी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लाल फीते में लिपटा खूबसूरत दिवाली गिफ्ट है।

सिद्धू ने उपचुनाव के नतीजे को बीजेपी के लिए मनोबल गिराने वाला बताया। उन्होंने कहा, 'ये कांग्रेस के पंजे थप्पड़ पड़ा है। इसकी गूंज देशभर में सुनाई देगी। किरदार और कर्म को वोट मिला है। पैसे के ऊपर योग्यता की जीत हुई है। हमारे कार्यकर्ता और हमारे नेता की जीत है। जिन्होंने 2 मिनट जखाड़ और सलारिया को सुना उसने निर्णय ले लिया।' आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं उनके बारे में क्या बात करना।
सीएम कैप्टन साहब पास हो गए
गौरतलब है कि गुरदासपुर लोकसभा सीट में नौ विधानसभा सीट हैं, भोआ, पठानकोट, गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, सुजानपुर और बटाला। 11 अक्टूबर को हुए इस उपचुनाव को पंजाब की छह महीने पुरानी कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था साथ ही ये रिजल्ट कैप्टन के अब तक के कामों की बानगी भी कही जा रही थी जिसमें फिलहाल सीएम कैप्टन साहब पास हो गए हैं।
विनोद खन्ना के निधन के बाद उपचुनाव हुआ
मालूम हो कि बीजेपी सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया गया था। जिस पर अब कांग्रेस का कब्जा होता दिख रहा है।
This is a beautiful Diwali gift, packed with a red ribbon, for our would be party president Rahul Gandhi: Navjot Sidhu #GurdaspurByPoll pic.twitter.com/A5SRHoT6VB
— ANI (@ANI) October 15, 2017












Click it and Unblock the Notifications