जम्मू-कश्मीर: बांदीपुर में सुनाई दी गोलियां चलने की आवाज
जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुर जिले में स्थित गुरेज गांव में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह गोलियां सुरक्षा बलों की तरफ से चलाई गई हैं या किसी और की तरफ से। यह आशंका जताई जा रही है कि बांदीपुर में कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं।

गोलियां चलने की ये आवाज सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के बाद सुनाई दी है। सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा तलाशी अभियान अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications