'गुंडागर्दी करते हो, शर्म नहीं आती', चोटिल हुए प्रताप सारंगी तो राहुल गांधी पर भड़के Nishikant Dubey
Nishikant Dubey News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रताप सिंह सारंगी के साथ हुए धक्का-मुक्की और चोट लगने का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। वहीं,अब इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए खरी-खोटी सुनाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि संसद परिसर में भीड़ के बीच भाजपा सांसद सारंगी बैठे हुए हैं। उनको दवाई लगाई जा रही है। इस बीच राहुल गांधी वहां पहुंचते हैं। वीडियो में निशिकांत दुबे कहते है, 'आपको शर्म नहीं आती क्या? आप गुंडागर्दी करते हो।'

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि बूढे़ को धक्का मारते हो...इंसानियत नहीं है क्या? गुंडागर्दी करते हो। इस दौरान राहुल गांधी करते है कि सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। जिस पर भाजपा सांसद भड़क जाते है और जोर-जोर से चिल्लाने लगते है। इसके बाद राहुल गांधी वहां से चले जाते है।
खबर के मुताबिक, राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसद उन्हें संसद में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह आपके कैमरे पर हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे।"
उन्होंने कहा कि वे संविधान और अंबेडकर की स्मृति पर हमला कर रहे थे। भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया। भाजपा सांसद प्रहलाद जोशी ने गांधी के दावों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पास से गुजरने के लिए पर्याप्त जगह थी। जोशी ने कहा कि गांधी ने संबित पात्रा को भी अनावश्यक रूप से धक्का दिया।
उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का सुझाव दिया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि इस झड़प में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए। संसद परिसर में हुई इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारंगी और राजपूत दोनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications