गुजरात चुनाव: 23 को कांग्रेस में शामिल होंगे अल्पेश, बोले- जिग्नेश और हार्दिक भी साथ आएंगे
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के मद्देनजर ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की । जिसके बाद अल्पेश ठाकुर ने बताया कि वो 23 अक्टूबर को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। इस मौके पर राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में गुजरात कांग्रेस चीफ भरत सिंह सोलंकी और गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत भी मौजूद थे। इससे पहले यह भी खबर थी कि अल्पेश 23 अक्टूबर को गुजरात चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की घोषणा कर सकते हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नई राजनीतिक पार्टी भी बना सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications