उग्र होता जा रहा है गुर्जर आंदोलन, सड़क और रेल मार्ग प्रभावित, ट्रेनें और बसे रद्द

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) में गुर्जरों को एक फीसदी आरक्षण मिला हुआ है। अब वो पचास फीसदी के दायरे में ही चार फीसदी आरक्षण की और मांग कर रहे हैं और इसके लिए आंदोलन छिड़ा हुआ है। गुर्जरों ने तोड़ी 1100 साल पुरानी परंपरा, चंदीला की बेटी जाएगी नागर के घर

Gujjars in Rajasthan intensify protests

आंदोलन का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन आंदोलनकारियों को बड़ा झटका उस वक्त लगा जब जयपुर-आगरा हाईवे सिंकदरा में जाम कर आंदोलन पर बैठे आंदोलनकारियों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया। इस दौरान दो समुदाय (सैनी और गुर्जर) के बीच झड़प भी हुई।

गुर्जरों ने पटरियों पर बना लिया है घर

आम जनजीवन की रफ्तार थमी हुई है क्योंकि गुर्जर पटरियों पर बैठे हैं। आलम यह है कि गुर्जरों ने रेलवे ट्रैक पर झोपड़ी बना ली है और नाच गा कर समय बिता रहें हैं। इतना ही नहीं गुर्जर अब सड़क पर भी उतर आए हैं। बसों का आवागमन भी बंद हो गया है।

रेलगाडि़यां हुईं रद्द

  • जयपुर-अलवर-जयपुर एक्सप्रेस रद्द
  • अजमेर-पुष्कर-अजमेर पैसेंजर रद्द
  • अलवर-खैरथल-अलवर पैसेंजर रद्द
  • मथुरा-जयपुर-मथुरा पैसेंजर रद्द
  • रतलाम-उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस रद्द
  • जयपुर-बयाना-जयपुर पैसेंजर आंशिक रद्द
  • उदयपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द
  • निजामुद्दीन-उदयपुर एक्सप्रेस आज रद्द
  • उदयपुर-सियालदाह एक्सप्रेस आज रद्द
  • ओखा-जयपुर एक्सप्रेस आज रद्द
  • जयपुर-ओखा एक्सप्रेस कल रहेगी रद्द

रोडवेज भी बंद

जयपुर से आगरा के बीच रोडवेज बसें पूरी तरह बंद हैं। जयपुर से भरतपुर, धौलपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और अन्य शहरों तक जाने वाली बसें नहीं चल रही हैं। इस रूट पर राजस्थान रोडवेज की रोजाना 225 बसें संचालित होती हैं। इन बसों के बंद रहने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

क्या है आंदोलन का कारण

गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर एक बार फिर राजस्थान में सियासी माहौल गरमाने लगा है। राज्य गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) में पांच प्रतिशत आरक्षण और देवनारायण योजना का बजट बढ़ाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+