शादी से पहले पति ने छुपाई अपनी जाति, पता चलते ही पत्नी पहुंच गई थाने

अहमादबाद। गुजरात के मेहसाणा में एक पत्नी अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। पत्नी ने आरोपी पति पर आरोप लगाया है कि उनसे शादी से पहले अपनी जाति छिपाई थी और खुद को ब्राह्मण बताया था। लेकिन बाद में जब उसको पति के जाति के बारे में सच्चाई पता चली तो वो सीधे थाने पहुंच गई और पति पर भरोसा तोड़ने का आपराधिक केस दर्ज करा दिया है। पत्नी का नाम एकता पटेल है और वो मेहसाणा जिले के बेचराजी तालुका के आदिवाड़ा गांव की रहने वाली है।

सरनेम मेहता और जाति ब्राह्मण बताया

सरनेम मेहता और जाति ब्राह्मण बताया

महिला ने पुलिस को दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा कि 23 अप्रैल को जिस आदमी से उसकी शादी हुई उसने अपना सरनेम मेहता बताया था और खुद को ब्राह्मण जाति का बताया था। लेकिन शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि पति का सरनेम खमार है और वह ब्राह्मण नहीं है। अब लड़की ने शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कार्रवाई करन की मांग की है।

नौकरी के दौरान मिले और फिर कर ली शादी

नौकरी के दौरान मिले और फिर कर ली शादी

लड़की ने पुलिस को बताया है कि पिछले साल अप्रैल में उसने एम कॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उसको नौकरी की जरूरत पड़ी क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इसके बाद उसे एक गैस एजेंसी में एकाउंटेंट के पद पर जॉब मिला। इस कंपनी की मालकिन ज्योत्सना मेहता ने 5 हजार महीने की सैलरी पर जॉब दिया। नौकरी के दौरान ही वो ज्योत्सना मेहता के बेटे यश से मिली। जिसने अपनी जाति ब्राह्मण बताया। इसके बाद दोनों के करीब आए और शादी करने का फैसला कर लिया। क्योंकि एकता खुद अपर कास्ट है। इस साल अप्रैल की 23 तारीख को दोनों ने नपुर के स्टर्लिंग सेंटर में एक पुजारी की मौजूदगी में शादी रचाई। बकायदा रजिस्ट्रेशन भी करा लिया।

सेटल होने के बाद पता चला यश का सरनेम खमार है

सेटल होने के बाद पता चला यश का सरनेम खमार है

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए लड़की ने बताया है कि शादी के बाद जब हम पर सेटल हो गए तो एक दिन पता चला कि यश का सरनेम खमार था। इसके बाज जब लड़की ने यश के सरनेम के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि यह ब्राह्मण सरनेम नहीं है। लड़की ने कहा कि यश ने अपनी जाति छिपाते हुए मेरा भरोसा तोड़ा है और मुझसे झूठ बोला है कि वह एक ब्राह्मण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+