'गुजरात बदलाव मांग रहा है', मेहसाणा की तिरंगा यात्रा में सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 06 जून। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को मेहसाणा में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। लगातार चौथी बार गुजरात पहुंच आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित किया। आप की भाजपा के गढ़ में यह रैली एक शक्ति प्रदर्शन है। रैली के दौरान अपने संबोधन में गुजरात के लोगों से कई वादे किए।

AAP Gujrat Railly

गुजरात में मेहसाणा भाजपा का गढ़ माना जाता है। आम आदमी पार्टी बीजेपी के गढ़ में उसे चुनौती देना चाहती है। चौथी बार गुजरात पहुंचे आप संयोजक सीएम अरविंद केजवरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात बीजेपी से अब तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सदस्य राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रहे हैं। गुजरात अब मांग रहा है। रैली के दौरान आप संयोजक ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बेहतर काम करने का वादा किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार शहीद सैनिकों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती है। दिल्ली के सीएम ने मंच से कहा कि BJP सरकार को पूर्व सैनिकों की मांगें पूरी करनी चाहिए और शहीद सैनिक के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देनी चाहिए।

गुजरात विधानसभा चुनाव मे भाजपा को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आप नेता गुजरात के लगातार दौरे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मेहसाणा में रैली को लेकर आप नेता अरविंद केजरीवाल काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने इससे पहले लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया था। वहीं पहले केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 11 मई और 1 मई को गुजरात का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भरूच और राजकोट में एक रैली को संबोधित किया था।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में आप पहली बार चुनाव में उतरी थी। लेकिन पार्टी का खाता तक नहीं खुला था। साल 2021 के सूरत नगर निगम चुनाव में आप को 27 सीटें मिलीं जबकि भाजपा को 93 सीटों पर जीत मिली थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी का उत्साह बढ़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+