Modi Surname Defamation Case: सूरत कोर्ट आज सुनाएगी फैसला, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में आज सूरत कोर्ट फैसला सुनाएगी। पूरा मामला मोदी सरनेम को लेकर जुड़ा है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi defamation case: 'मोदी' सरनेम वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर गुरुवार को गुजरात की सूरत कोर्ट फैसला सुनाएगी। इस दौरान राहुल गांधी सूरत पहुंचेंगे और कोर्ट के फैसले के दौरान मौजूद रहेंगे। एक चुनावी जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा किया था।

कोर्ट में मौजूद रहेंगे राहुल गांधी

इस केस में राहुल गांधी तीन बार सूरत सेशंस कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं। पिछले शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की थी। ऐसे में आज अदालत अपना फैसला सुना सकती है। इससे पहले सोमवार को वकील किरीट पानवाला ने बताया कि कोर्ट 23 मार्च को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उनकी कथित मोदी सरमेन की टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि के मामले में आदेश पारित कर सकती है। जब कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा तो कांग्रेस नेता अदालत में मौजूद रहेंगे।

चार साल पुराने मामले में फैसला

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी आज सीधे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से कोर्ट जाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम को लेकर ठोका गया मानहानि का यह केस चार साल पुराना है। जब लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि 'सारे चोरों के सरनेम मोदी कैसे हैं? राहुल गांधी के इस बयान के बाद सूरत वेस्ट से बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस कर दायर किया था। बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी के बयान को मोदी समुदाय का अपमान बताया, जिसके बाद यह मामला सूरत कोर्ट पहुंचा गया।

तीन बार कोर्ट में पेश हो चुके हैं राहुल गांधी

मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में मौजूद रहे थे। वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए आखिरी बार अक्टूबर 2021 में पेश हुए और खुद को निर्दोष बताया। शिकायतकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि राहुल गांधी के भाषण की सीडी और एक पेन ड्राइव साबित करते हैं कि उन्होंने वास्तव में रैली में टिप्पणी की थी और उनके शब्दों ने मोदी समुदाय को बदनाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+