CM भूपेंद्र पटेल ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा पोर्टफोलियो?
भूपेंद्र पटेल ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही आज गुजरात कैबिनेट का गठन हुआ। मुख्यमंत्री समेत कई चेहरे को कैबिनेट में शामिल किया गया।

जरात विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद राज्य में बीजेपी की फिर से सरकार बन गई है। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर यानी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही नए कैबिनेट का गठन किया गया है। इस कैबिनेट में कई नये चेहरे को शामिल किया गया है। सीएम भूपेंद्र पटेल के पास नगरीय विकास, नगरीय आवास विकास, सड़क एवं भवन, खनन, पर्यटन, बंदरगाह एवं सूचना प्रसारण की जिम्मेदारी है।
हर्ष सांघवी को यूथ एंड कल्चरल एक्टिविटीज, होम एंड ट्रांसपोर्ट मिला है। कानू देसाई को वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल मिला है। बलवंतसिंह राजपूत को उद्योग, लघु और मध्यम स्तर के उद्योग मिला है। राघवजी पटेल को कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन, ग्रामीण विकास मिला है। मुलुभाई बेरा को वन और पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मिला है।
भूपेंद्र पटेल- जीएडी, गृह एवं पुलिस आवास, आपदा प्रबंधन, यूडी, खान एवं खनिज, राजस्व, तीर्थाटन विकास
कनुभाई देसाई- वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स
ऋषिकेश पटेल- स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, विधि, न्यायपालिका, वैधानिक एवं संसदीय कार्य
राघवजी पटेल - कृषि, पशुपालन, पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्राम आवास एवं ग्राम विकास
बलवंतसिंह राजपूत- एसएमई, कपड़ा, नागरिक उड्डयन, श्रम और रोजगार
कुंवरजी बावरिया- पानी, भोजन और आपूर्ति
मुलु बेरा- पर्यटन, संस्कृति, वन और पर्यावरण
कुबेर डिंडोर- आदिवासी मामले, शिक्षा
भानुबेन बाबरिया- सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
हर्ष सांघवी- गृह, खेल, सीमा सुरक्षा
जगदीश विश्वकर्मा- सहकारिता, SME
राज्य मंत्री
पुरुषोत्तम सोलंकी- मत्स्य पालन, पशुपालन
बच्चू खाबड़- पंचायत, कृषि
मुकेश पटेल- पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जलापूर्ति
प्रफुल्ल पनसेरिया- संसदीय कार्य, शिक्षा
भीखू परमार- खाद्य आपूर्ति, सामाजिक न्याय
कुंवरजी हलपति- श्रम और ग्रामीण विकास
बलवंतसिंह राजपूत- उद्योग, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, नागरिक उड्डयन, श्रम एवं रोजगार
कुबेर डिंडोर- आदिवासी विकास, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा
भानुबेन बाबरिया - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल कल्याण
यह भी पढ़ें- गुजरात में कांग्रेस के एकमात्र मुस्लिम विधायक ने भारत जोड़ो यात्रा पर खड़ा किया सवाल, कह डाली ये बात












Click it and Unblock the Notifications