गुजरात में घटकर हजार से कम हुए कोरोना मरीज, देश में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोना के स​क्रिय मरीज अब हजार से भी कम हैं। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 42 नए मरीज मिले, जबकि 262 ठीक भी हुए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8,24,242 हो गया था,​ जिनमें से 8,13,238 रिकवर हुए। वहीं, सरकार ने 10,073 मौतें कोरोना से हुईं बताईं। हालांकि, न्यूज रिपोर्ट्स में सरकारी आंकड़े से कई गुना ज्यादा मौतें हुईं और वायरस का संक्रमण भी लाखों लोगों तक फैला।

गुजरात में 2,42,96,959 कोरोना टेस्ट हुए

गुजरात में 2,42,96,959 कोरोना टेस्ट हुए

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि, गुजरात में 11 जुलाई तक 2,42,96,959 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं और कोरोना वैक्सीन की 2,76,37,323 डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.7% हो गई है। यानी प्रति 100 मरीजों में से 98 लोग ठीक हो रहे हैं। गुजरात के अलावा पूरे देश की बात की जाए तो भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,08,73,907 पहुंच गया है। जिसमें 37,645 संक्रमित तो पिछले एक दिन में ही मिले हैं। इसके अलावा बीते रोज 39,674 लोग ठीक हुए हैं और अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3 करोड़ के पार हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid-19 के 37 हजार नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    देश में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हुए

    देश में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हुए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 3,00,07,200 हो गई है। हालांकि, अभी सक्रिय मरीजों की तादाद 4,45,673 है। वहीं, मृतकों को लेकर सरकारी आंकड़ा देखें तो कोरोना से अब तक देश में 4,08,792 लोगों की जान गई है। इसके अलावा लोगों की दिए जा रहे वैक्सीन के डोज की बात की जाए तो अब तक 37,60,32,586 डोज दिए जा चुके हैं।

    सर्वाधिक प्रभावित प्रांतों में गुजरात 12वां

    सर्वाधिक प्रभावित प्रांतों में गुजरात 12वां

    कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तब गुजरात 12वां ऐसा राज्य है, जहां कोरोना के 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, देश में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या रविवार को 3 करोड़ के पार हो गई। अब सबसे ज्यादा रिकवरी के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। जबकि, दूसरे नंबर पर अमेरिका है। वहां 2.9 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। ये तीनों देश कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एक और खास बात यह है कि, देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 6 जनवरी को 1 करोड़ और 13 मई को 2 करोड़ के पार हुई थी।

    सर्वाधिक कोरोना केसों वाले प्रांत

    सर्वाधिक कोरोना केसों वाले प्रांत

    देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए

    • राज्य/ कुल मामले/ नए मरीज
    • महाराष्ट्र 61,57,799 ↑8,535
    • केरल 30,65,336 ↑12,220
    • कर्नाटक 28,71,298 ↑1,978
    • तमिल नाडु 25,18,786 ↑2,775
    • आंध्र प्रदेश 19,22,843 ↑2,665
    • उत्तर प्रदेश 17,07,350 ↑125
    • पश्चिम बंगाल 15,12,129 ↑924
    • दिल्ली 14,35,083 ↑53
    • छत्तीसगढ़ 9,97,973 ↑188
    • राजस्थान 9,53,126 ↑52
    • ओडिशा 9,39,752 ↑2,282
    • गुजरात 8,24,242 ↑42

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+