Gujarat Local Body Electionमें BJP को मिली जीत पर शाह समेत अन्‍य नेताओं ने कहा-पार्टी ने लोगों का विश्वास जीता

Gujarat Local Body Election में भाजपा को मिली जीत पर अमित शाह समेत इन नेताओं ने कहा-पार्टी ने लोगों का विश्वास जीता है

नई दिल्‍ली। गुजरात के स्‍थानीय निकाय चुनावों में मिली जीत पर भापजा गदगद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी की जीत को विकास के एजेंडे की जीत कहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने इस जीत के बाद ट्वीट किया है।

Recommended Video

    Gujarat Local Body Election 2021: BJP की बड़ी जीत, Congress 'साफ', Owaisi की Entry | वनइंडिया हिंदी
    amit

    अमित शाह बोले- भाजपा सरकार ने लोगों का विश्वास जीता है

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीत गरीबों, किसानों और ग्रामीणों के विकास और कल्याण के लिए समर्पित थी। भाजपा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने लोगों का विश्वास जीता है। मोदीजी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारें देश के गरीबों, किसानों और वंचित समुदायों के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं।

    जेपी नड्डा बोले- गुजरात के लोगों ने विश्‍वास को दोहराया

    जेपी ने ट्वीट कर लिखा मैं बीजेपी, स्थानीय निकाय चुनावों में विकास और विश्वास का प्रतीक, भाजपा में अपने विश्वास को दोहराने के लिए गुजरात के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

    पीएम मोदी ने दिया धन्‍यवाद

    मंगलवार को चुनावों के नतीजें आने के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, गुजरात में नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के परिणाम एक स्पष्ट संदेश देते हैं कि गुजरात के लोग भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है। मैं बीजेपी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह जताने के लिए गुजरात के लोगों को नमन करता हूं।

    संबित पात्रा ने कहा बंटवारे की राजनीति नहीं बल्कि केवल विकास की राजनीति चलेगी

    भाजपा की जीत पर प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा आज गुजरात में जिस प्रकार लोकल बॉडी चुनाव के परिणाम आ रहे हैं, उससे सिद्ध होता है कि देश में बंटवारे की राजनीति नहीं बल्कि केवल विकास की राजनीति चलेगी। इसके लिए गुजरात की जनता, गुजरात की भाजपा सरकार को बहुत बहुत बधाई और सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंन्दन।

    https://www.filmibeat.com/photos/sanya-malhotra-60352.html?src=hi-oiसान्या मल्होत्रा की वायरल हो रही HOT तस्वीरें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+