गुजरात: जेल में बंद भाजपा नेता की विदेशी लड़की के साथ अर्द्धनग्न तस्वीरें वायरल, पार्टी ने किया किनारा

Gujarat: Jailed BJP leader photos with foriegn girl go viral

नई दिल्ली। पुलिस टीम पर हमला करने और दंगा भड़काने के मामले में जेल में बंद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता दीपक वानिया की विदेशी महिला के साथ अर्द्धनग्न अवस्था में तस्वीरें वायरल होने के बाद पार्टी ने उससे किनारा कर लिया है। भाजपा की सुरेंद्रनगर जिला यूनिट ने सोमवार को कहा कि दीपक वानिया से अब पार्टी का कोई संबंध नहीं है। बयान में कहा गया है कि दीपक की हरकतों को देखते हुए उसे पिछले महीने ही पार्टी से निकाल जा चुका है।

व्हाट्सएप पर शेयर की गईं तस्वीरें

व्हाट्सएप पर शेयर की गईं तस्वीरें

दीपक वनिया वाधवान शहर की बीजेपी युवा मोर्चा इकाई में सचिव था। इस युवा नेता की विदेशी लड़कियों के साथ अर्धनग्न तस्वीरें बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर आने के बाद पार्टी को दूसरी पार्टी के नेताओं के कड़े हमलों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए सोमवार को भाजपा ने खुद को वानिया से अलग कर लिया। वनिया की ये तस्वीरें भाजपा नेताओं के ही एक व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की गई थीं, जिसके बाद दूसरी जगहों पर भी ये वायरल हो गईं।

सबसे पहले वनिया की विवादित तस्वीरें गर्वी गुजरात, बीजेपी नाम के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर की गई थीं। इस ग्रुप के एडमिन सुरेंद्रनगर के चिराग पटेल का कहना है कि शनिवार को वनिया ने ही ग्रुप पर वे तस्वीरें पोस्ट की थीं। चिराग का कहना है कि वानिया ने उन तस्वीरों को अपनी प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर भी लगाया था। चिराग का कहना है कि वनिया के जेल में होने पर उसका नंबर कौन चला रहा है, ये उन्हें नहीं पता लेकिन लेकिन ग्रुप में तस्वीरें वनिया के नंबर से ही शेयर की गईं।

दंगा भड़काने के आरोप में जेल में बंद है वालिया

दंगा भड़काने के आरोप में जेल में बंद है वालिया

दीपक वानिया पुलिस पर हमला करने और दंगा भड़काने के मामले में जेल में है। वानिया को 19 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वानिया पर शराब के ठेके पर छापेमारी करने आई पुलिस टीम पर हमला करने, बवाल करने और दंगा भड़काने का मामला दर्ज है। जिसके बाद वो जेल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+