फैजाबाद के बाद अब अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारी

अहमदाबाद। गुजरात के शहर अहमदाबाद का नाम बदलकर जल्दी की कर्णावती किया जा सकता है। राज्य सरकार ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने के लिए तैयार है क्योंकि अहमदाबाद के लोग अपने शहर का नाम कर्णावती चाहते हैं।

gujarat govt ready to rename ahmedabad as karnavati, nitin patel, gujarat, ahmedabad as karnavati, ahmedabad, karnavati, गुजरात, अहमदाबाद

अहमदाबाद भारत का एकमात्र शहर है जिसे 'विश्‍व विरासत' का तमगा हासिल है। कुछ लोग ऐसा दावा करते हैं कि किसी जमाने में इस शहर का नाम कर्णावती था जिसे सुल्तान अहमदशाह ने बदल दिया।

नितिन पटेल ने कहा है कि अगर सरकार कानूनी बाधाओं को पार कर लेती है और लोगों का आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने के लिए तैयार है। पटेल ने इस दौरान कहा, काफी समय से अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती किए जाने की मांग उठ रही है। कानूनी प्रक्रिया के लिए हमें लोगों की मदद मिली तो हम नाम बदलने के लिए तैयार हैं। अहमदाबाद के लोग कर्णावती नाम पसंद करेंगे। जब उचित समय आएगा तो हम नाम बदल देंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार हाल के दिनों कई जगहों और शहरों को नाम बदल चुकी है। दो दिन पहले ही सीएम आदित्यनाथ ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम राम के नाम पर करने की घोषणा की है। सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने का ऐलान किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कर दिया गया है। उससे पहले इलाहाबाद को प्रयागराज नाम दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+