राहुल गांधी का इंटरव्यू दिखाने वाले चैनलों पर होगी एफआईआर: चुनाव आयोग

राहुल का इंटरव्यू दिखाने वाले चैनलों पर होगी एफआईआर का आदेश

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू को प्रसारित करने वाले गुजरात के स्थानीय चैनलों के खिलाफ चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद राहुल गांधी के इंटरव्यू को प्रकाशित करने को लेकर आयोग से शिकायत की थी। भाजपा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि उन्हें इंटरव्यू की डीवीडी मिल गई है और वो इसको देख रहे हैं। मामले को देखने के बाद आयोग ने कार्रवाई की बात कही है। ये इंटरव्यू बुधवार को प्रसारित हुए हैं।

गुजरात में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वान ने कहा कि शिकायत मिलने पर हम इंटरव्यू की डीवीडी देख रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि राहुल के इंटरव्यू से नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोयला घोटाले के आरोपियों को बचाया था। कोयला घोटाले में दोषी करार दिए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला घोटाले के वक्त देशहित को भूला दिया। कांग्रेस ने मधु कोड़ा को भी सपोर्ट किया था। गोयल ने राहुल गांधी के इंटरव्यू देने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग के पिछले 48 घंटों में इंटरव्यू देने की परमिशन नहीं है। गुजरात में भाजपा और कांग्रेस नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। गुजरात में 14 दिसबंर को दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होना है। पहले चरण के लिए नौ दिसंबर को वोट डाले गए हैं। राज्य के चुनावों के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+