गुजरात चुनाव: पाटीदार आरक्षण पर बिहार के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

जीतन राम मांझी का मानना है कि सवर्ण जाति में होने के बावजूद पाटीदार समाज का आरक्षण की मांग का मतलब है कि उन्हें पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पहले से मिले हुए आरक्षण में से हिस्सा देना पड़ेगा जो कि गलत है।

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि गुजरात के पाटीदारों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। गया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मांझी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अपार बहुमत से राजग की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पाटीदारों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। जीतन राम मांझी ने कहा है कि गुजरात में खासकर पश्चिमी गुजरात में पाटीदार समाज जमींदारों की हैसियत रखता है और ऐसे में उन्हें आरक्षण दिए जाने की मांग न्याय संगत नहीं है.।मांझी ने कहा कि पाटीदार समाज गुजरात में सवर्ण जाति का एक छोटा सा हिस्सा है जो जमींदार कहलाते हैं।

गुजरात चुनाव: पाटीदार आरक्षण पर बिहार के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

जीतन राम मांझी का मानना है कि सवर्ण जाति में होने के बावजूद पाटीदार समाज का आरक्षण की मांग का मतलब है कि उन्हें पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पहले से मिले हुए आरक्षण में से हिस्सा देना पड़ेगा जो कि गलत है। मांझी ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति 80% की आबादी का हिस्सा होता है और भविष्य में भी किसे आरक्षण मिले यह उस समाज की जनसंख्या को आधार बनाकर ही फैसला लेना चाहिए।

आपको बता दें कि आगामी गुजरात चुनाव में पाटीदारों को आरक्षण दिए जाने की मांग एक बहुत बड़ा मुद्दा है और इसको लेकर बिहार में भी राजनीति हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+