Gujarat Election: भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ राहुल गांधी आज राजकोट और सूरत में करेंगे रैली

Gujarat Election: भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ राहुल गांधी आज राजकोट और सूरत में करेंगे रैली

Rahul Gandhi campaign Gujarat: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ आज सोमवार को गुजरात में रैली करेंगे। राहुल गांधी 21 नवंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी राजकोट और सूरत में एक-एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने अब तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में एक भी चुनावी कार्यक्रम नहीं किया था। 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी का ये पहला चुनावी कार्यक्रम है।

Rahul Gandhi rallies in Rajkot, Surat

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण (12 नवंबर) को मतदान हो चुका है, जबकि गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पीटीआई को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में महाराष्ट्र में है और अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा का 21 नवंबर और 22 नवंबर को विश्राम दिवस है। इससलिए राहुल गांधी 21 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए समय निकाल पाए हैं।

राहुल गांधी के अलावा आज गुजरात में सुरेंद्रनगर, भरूच और नवसारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रैली है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल में आज रोड शो करेंगे।

कांग्रेस गुजरात में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में लगी है। वहीं भाजपा अपने पिछले 27 वर्षों की सत्ता को बरकरार रखना चाहती है। गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने बीजेपी को अच्छी चुनौती दी थी, जब कांग्रेस को 77 और बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने 41.44% वोट हासिल किए थे जबकि बीजेपी ने 2017 के चुनावों में 49.05% वोट हासिल किए थे। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की एंट्री से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले से समीकरण बदलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+